Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Almora: सल्ट पहुंचे CM धामी , खुमाड़ के शहीदों को किया नमन, की यह बड़ी घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora: सल्ट पहुंचे CM धामी , खुमाड़ के शहीदों को किया नमन, की यह बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi September 5, 2022
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में 5 सितंबर ‘सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खुमाड़, सल्ट में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील परिसर सल्ट से खुमाड़, सल्ट में भव्य शहीद स्मारक बनाए जाने ,5 सितम्बर शहीद दिवस पर आयोजित मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी शहीद चूडामणि राजकीय इण्टर कालेज खुमाड़ मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री धामी ने शक्तिपीठ भीना देवी मन्दिर के सम्पर्क मार्ग के अवशेष भाग का नव निर्माण किए जाने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औनेड़ी तराड का नव भवन निर्माण किए जाने, राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में सिविल ट्रेड की स्वीकृति प्रदान किए जाने, राजकीय आदर्श विद्यालय देवायल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटाचामी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकणा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेसड़ी का नव भवन निर्माण किए जाने, अल्प विकसित पर्यटक स्थल मल्ला गड़कोट, थल्माड एवं खटलगाँव का सौन्दर्यीकरण किए जाने, सल्ट के अति दुर्गम क्षेत्र भीताकोटखाल, मरचूला एंव तराड़ में ए.एन.एम. सेन्टर की स्वीकृति प्रदान किए जाने, राजकीय इण्टर कालेज नेलवालपाली का नाम स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी शहीद अम्बा दत्त जी के नाम किए जाने, तल्ला मानिला मन्दिर स्थित विशेष अतिथि गृह का निर्माण किए जाने, देघाट – चिन्तोली मोटर मार्ग का नाम बदलकर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी शहीद हरिकृष्ण हीरामणि जी मोटर मार्ग लिए जाने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 सितंबर ‘सल्ट क्रान्ति’ में शहीदों को भावमीनि श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय खुमाड़ क्षेत्र के शहीद हुए स्व० श्री खीमानन्द एवं उनके सगे भाई स्व० श्री गंगाराम सहित स्व० श्री बहादुर सिंह एवं स्व० श्री चूड़ामणि ने क्षेत्र के साथ अपना नाम अमर किया है। उन्होंने कहा सल्ट के इन महान् क्रांतिकारियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में उत्तराखण्ड का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया है। सल्ट क्रांति- स्वाधीनता आन्दोलन का एक अविस्मरणीय अध्याय रहा है। सल्ट क्षेत्र में आजादी की लड़ाई की शुरुआत कुली बेगार आन्दोलन के तहत ब्रिटिश हुकुमत के दमनकारी फैसलों की प्रतिक्रिया के कारण हुई थी। इस क्षेत्र की जनता ने एक स्वर में कुली बेगार न देने का संकल्प किया। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में खासकर सल्ट क्रांति को संचालित करने में उत्तराखंड के शिक्षकों की अहम भूमिका रही थी। सन् 1942 में महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो और ‘करो या मरो’ के नारे की सल्ट क्षेत्र में जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई। सल्टवासियों की इसी देशभक्तिपूर्ण शहादत के कारण गांधीजी ने इस क्षेत्र को कुमाऊँ की बारदोली कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों, मिनि आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है, उत्तराखण्ड में अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा ऐसा प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा हमने राज्य में 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों की निशुल्क सुविधा प्रदान की है। ग्राम प्रधानों के मासिक मानदेय बढ़ाकर 3000 रूपए किया गया है, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि बढ़ाकर 10 लाख रूपए, सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की गई है तथा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष के प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, खेल किट, ट्रैक सूट व खेल उपकरण देने की व्यवस्था की है। सरकार अन्त्योदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेज गति से काम हो रहा है। टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडग्रेज सर्वे शुरू हो चुका है, डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेललाइन के सर्वे पर भारत सरकार की सहमति मिली है। चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ की सड़क कनेक्टीवीटी में सुधार हुआ है, चारधाम सर्किट में सभी मंदिरों, गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने कहा हम कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रहे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क रेल हवाई कनेक्टिविटी पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं, जल्द ही ड्राफ्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार मुक्त करने हेतु 1064 ऐप लॉच किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 2 करोड़ का रिवॉलविंग फण्ड का भी प्रविधान किया गया है। उन्होने कहा सरकार द्वारा सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर फोकस किया गया है, ताकि आम जनता के इस मंत्र के साथ सरकारी सुविधाएं पहुंचे। सचिवालय में सोमवार को नो मिटिंग डे रखा गया है, जिला स्तरीय अधिकारियों को सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालयों पर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीडीओ भर्ती की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं जांच में आने वाले प्रत्येक आरोपी को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए कठोर नीति बनाई जाएगी। जांच में बड़े से बड़े व्यक्ति का नाम आने पर भी उसे छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने भू कानून पर गठित कमेटी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही भू कानून पर निर्णय किए जाने की बात कही।।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जिन अमर शहीदों की सहादातों से देश आजाद हुआ उन सभी ज्ञात अज्ञात को नमन करता हूं एवं श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री द्वारा सल्ट क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय स्वीकृति दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के सपनो को साकार करने के लिए विधायक महेश जीना लगातार अपनी पूरी ताकत से जूते हैं।

विधायक महेश जीना ने सल्ट क्रांति में शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन किया। साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल पर आने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के विकास के लिए समर्पण के साथ कार्यरत हूं, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कई कड़े फैसले ले रही है साथ ही राज्य के विकास के साथ ही सल्ट का विकास भी तीव्र गति के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान विधायक प्रमोद नैनवाल पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Almora: सल्ट पहुंचे CM धामी Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग उत्तराखंड से खबर की यह बड़ी घोषणाएं खुमाड़ के शहीदों को किया नमन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

  • नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

  • नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,628)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,315)
  • नैनीताल (6,565)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश