अल्मोड़ा: कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने किए यह पुख्ता इंतजाम
अल्मोड़ा 23 मई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते हुये जिला प्रशासन ने इसकी रोकथाम के लिये पुख्ता तैयारी की है। यह जानकारी देते हुये जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना में महत्वपूर्ण ऑक्सीजन सप्लाई है, इसके लिये जिला बेस चिकित्सालय में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लान्ट संचालित हो जाएगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 200 एलपीएम का प्लान्ट भी निर्माणाधीन है। वही मुख्यालय के अलावा विधायकगणों की विधायक निधि से सोमेश्वर, धौलादेवी व भिकियासैण में 150 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लान्ट बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न एनजीओ की सहायता से सीएसआर मद में द्वाराहाट के लिये 300 एलपीएम, सल्ट व चौखुटिया में 100-100 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लान्ट एनजीओ की सहायता से बनाये जाएंगे जिसकी वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि इससे ऑक्सीजन सप्लाई मुख्यालय के अलावा जनपद के अन्य क्षेत्रों में बेहतर हो जायेगी। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसस्ट्रेटर व सिलेण्डर भी स्वास्थ्य केंद्रों में भिजवाये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में टैस्टिंग एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है। इसको देखते हुये जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर, धौलछीना और ताकुला हेत ट्रू-नेट मशीन क्रय की जा रही है। इसमें विधायकगणों व एसडीआरएफ मद से क्रय की जाने वाली प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों व तहसीलों के सैंपल वहीं लेकर टैस्टिंग वही की जायेगी और रिर्पोट आसानी से वहीं मिल जायेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


