हल्द्वानी – देवखड़ी नाले में बहे आकाश की लाश यहां से बरामद
Haldwani News: बरसात से उफनाए देवखड़ी नाले में विगत 11 जुलाई को बहे आकाश का शव बरामद कर लिया गया है पिछले पांच दिनों से आकाश को खोजने लिए प्रशासन सहित एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें नहर खंगाल रही थी वहीं आज आखिरकार आकाश का शव औंधे मुंह मिट्टी से सना हुआ जयपुर बीसा मोतीनगर के पास बरामद हुआ। स्थानीय महिलाएं जब जंगल की ओर जा रहीं थीं तो उन्होंने शव को पड़ा देखा, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
गौरतलब है कि मूलरूप से सुभाषनगर चौपुला ओवरब्रिज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी आकाश उर्फ नरपाल सिंह (40 वर्ष) नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था और दमुवाढूंगा में पत्नी, तीन बेटियों और बहन के साथ रहता था। भारी बारिश के चलते 11 जुलाई की रात आकाश बाइक समेत देवखड़ी नाले में बह गया था। तीन दिन से लगातार तलाश के बाद चौथे दिन रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने नवाबी रोड और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास नहर को खंगाला। एसटीएच तक पूरी नहर कर्वड है और इस पर यातायात का संचालन होता है। बीच-बीच में बने चैंबर को खोल कर एसडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन मास्क के साथ नहर में उतरे। हालांकि इसके बाद भी आकाश का पता नहीं चल पाया था। वहीं चार दिन से आकाश के न मिलने पर उसके परिनजों धैर्य खोते जा रहे थे और आज आखिरकार परिजनों की उम्मीद का धागा टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


