वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
वीरांगना भावना गोस्वामी को सम्मानित करते सांसद अजय भट्ट
शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की स्मृति में विकास कार्यों की घोषणा, प्रतिमा स्थापना की पहल भी तेज
हल्द्वानी, 20 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना श्रीमती भावना गोस्वामी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर भेंट की।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने वीरांगना भावना गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान सांसद ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के समाधि स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद स्थल पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का आग्रह भी किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


