नैनीताल: कलेक्ट्रेट परिसर में कार से अधिवक्ता का शव बरामद, जांच जारी
कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की हर पहलू से जांच जारी
नैनीताल। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दुखद घटना सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर एक अधिवक्ता मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, परिसर में खड़ी एक कार से गोली चलने की आवाज सुनाई दी ,संदिग्ध परिस्थिति का पता चलने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में वकील ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि अब वह “जिंदगी की गाड़ी” आगे नहीं चला पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पत्नी का ध्यान रखने की अपील भी की है।
हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट की पूरी सामग्री को अभी सार्वजनिक नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है, वहीं अधिवक्ता समुदाय में भी गहरा दुख देखा जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


