Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: विधायक से तीन करोड़ मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand: विधायक से तीन करोड़ मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi February 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News- विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर 3 करोड रुपए मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बनकर विधायक शिव अरोरा को तीन करोड़ में मंत्री बनाने का ऑफर देने वाले मुख्य आरोपी का सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पकड़े गए अभियुक्त के सिम से ही विधायकाें को कॉल की गई थी। पकड़े गए अभियुक्त का एक साथी हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा है जबकि मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है।

रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा निवासी काशीपुर रोड ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा था कि बीते 13 फरवरी को विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के रूप में अपना परिचय देते हुए 14 मिनट 22 सेकेंड बात की थी। कथित जय शाह नामक व्यक्ति ने दिल्ली की राजनीति पर बात की और पिता के बैठक में व्यस्त होने का हवाला दिया था। बातचीत में वह विधायक को उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात करने लगा था।

उसने विधायक से कहा था कि उत्तराखंड सरकार के तीन मंत्री बदलने हैं। विधायक के रूप में आपका नाम मंत्री के लिए आया है और वह अन्य विधायकों का नाम लेकर उनको भी मंत्री पद के लिए बता रहा था। उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि मेरी नड्डा अंकल जी से भी आपके विषय में बात हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा हरेला पर्व, मुख्य सचिव ने एक्शन प्लान के दिए निर्देश

उन्होंने पार्टी फंड में आपसे तीन करोड़ की सहयोग की अपेक्षा की है और इसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है। विधायक ने अमित शाह एवं नड्डा जी से बात करवाने के लिए कहा तो उसने व्यस्तता का हवाला देते हुए बाद में बात कराने की बात कही थी।

विधायक ने कार्यक्रम में होने की बात कहकर बाद में बात करने की बात कही थी। बताया कि इसी दिन शाम को इस नंबर से पांच बार कॉल आई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने अज्ञात नंबर की डिटेल के आधार पर उवैश अहमद निवासी निधौली कला, थाना एटा जिला एटा और हाल निवासी खोडा काॅलोनी बीरबल चौकी के सामने थाना खोडा जिला गाजियाबाद को चिह्नित किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उवैश अहमद को ब्लाॅक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उवैश ने पूछताछ में अपने दोस्तों गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली और प्रियांशु पंत निवासी फेस 3 मयूर विहार दिल्ली का नाम बताया। कहा कि अलग-अलग राज्यों के विधायकों को फोन नंबर अरेंज कर उनसे मंत्री बनने के नाम पर पैसे वसूलने तथा मना करने पर उनको बदनाम करने व फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग करने के लिए नया सिम उसने अपने नाम पर लिया था। प्रकरण में इस्तेमाल दूसरे सिम को वह डेढ़ साल से चला रहा है और यह सिम उसकी आईडी पर नहीं है। बताया कि उवैश को अदालत में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रियांशु को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गौरव की तलाश की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने अज्ञात नंबर की डिटेल के आधार पर उवैश अहमद निवासी निधौली कला, थाना एटा जिला एटा और हाल निवासी खोडा काॅलोनी बीरबल चौकी के सामने थाना खोडा जिला गाजियाबाद को चिह्नित किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उवैश को ब्लाॅक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Road Accident: रुड़की में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

गौरव ने की थी विधायक अरोरा से बात
पुलिस पूछताछ में उवैश ने बताया कि उसने अपने दोनों सिम गौरव नाथ व प्रियांशु पंत को दिए थे। उन्होंने मिलकर अलग-अलग राज्यों के विधायकों के नंबर व वहां के राजनीतिक बातों की जानकारी ली। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र के नाम पर फोन करने का प्लान बनाया था। उन्होंने दोनों सिम किसी मोबाइल पर डाले थे। 13 और 14 फरवरी को रुद्रपुर विधायक, हरिद्वार के रानीपुर विधायक और नैनीताल विधायक को फोन काल किए थे। एक नंबर जय शाह के नाम से चलाया और दूसरा नंबर जय शाह के पीआरओ के नाम से चलाया था। गौरव ने विधायक शिव अरोरा से बात की थी। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी, एसओजी प्रभारी संजय पाठक, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई गणेश दत्त भट्ट सहित अनेक शामिल रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh Nagar News Udham Singh Nagar News: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में चल रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, शिविरों के माध्यम से लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ। Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
मणिपुर हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों जवानों की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
उत्तराखंड स्थित श्री बदरीनाथ धाम मंदिर की फाइल फोटो। बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
देहरादून में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Kanwar Mela 2026: फर्जी नाम वाले होटल-ढाबों पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम का अल्टीमेटम—25 जुलाई तक पूरी हों तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Kanwar Mela 2026: फर्जी नाम वाले होटल-ढाबों पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम का अल्टीमेटम—25 जुलाई तक पूरी हों तैयारियां

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में चल रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, शिविरों के माध्यम से लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ। Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ

  • मणिपुर हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों जवानों की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

  • उत्तराखंड स्थित श्री बदरीनाथ धाम मंदिर की फाइल फोटो। बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (447)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,694)
  • उधमसिंह नगर (1,294)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,824)
  • नैनीताल (6,367)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,061)
  • यात्रा (402)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (889)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित