उधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे के प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। धर्मवीर सोलंकी को एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि रमेश तनवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली की कमान सौंपी गई है। आवास विकास और दरऊ चौकी के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।... Read More
रुद्रपुर में मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी हत्याकांड के बाद प्रशासन ने आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त किया गया, जबकि सात मकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 दिन का समय दिया गया है।... Read More
रुद्रपुर जिला अस्पताल परिसर में मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलभट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।... Read More
रुद्रपुर के जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके भाई समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात में 10 से 12 हमलावर शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।... Read More
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।... Read More
रुद्रपुर के विवेकनगर में सिडकुल कर्मचारी से मारपीट कर बुलेट मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूटने के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई बुलेट और 2,610 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।... Read More
ऊधमसिंह नगर के खटीमा में 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नशे के इंजेक्शन को लेकर हुए विवाद में उसके पुराने दोस्त संजय गुप्ता ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के गटर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव और वारदात में प्रयुक्त नाड़ा बरामद किया है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।... Read More
खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव निवासी 55 वर्षीय देवकी राणा की सेनापानी जंगल में हाथी के हमले से मौत हो गई। वह गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशियों के लिए चारा और जंगली मशरूम बीनने गई थीं। वन विभाग और बनबसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।... Read More
दिनेशपुर में महिला के शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों में फरार शादाब गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक, आरोपी केरल भागने की तैयारी में था।... Read More