Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 38th National Games: उत्तराखंड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लगाया पदकों का शतक , आज भव्य समापन
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

38th National Games: उत्तराखंड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लगाया पदकों का शतक , आज भव्य समापन

Mohan Chandra Joshi February 14, 2025
ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 101 का शुभ आंकड़ा
-आज तक किसी राष्ट्रीय खेल में नहीं बरसे इतने पदक
-गोवा में आए थे 24 पदक, इस बार चमत्कारिक प्रदर्शन

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पूर्व ही उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। कभी इतने पदक उत्तराखंड की झोली में आकर नहीं गिरे थे। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन चमत्कारिक है और खेलों की दुनिया में असल वसंत खिलने का आभास करा रहा है। गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सिर्फ 24 पदक उत्तराखंड ने जीते थे और पदक तालिका में वह 25 वें स्थान पर रहा था। इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल आ गया है। गुरूवार की शाम को पदक तालिका में उत्तराखंड कुल 101 पदकों के साथ सातवें नंबर पर नजर आया।

अपने घरेलू मैदान में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में जहां सिर्फ तीन स्वर्ण पदक उत्तराखंड ने देखे थे, वहीं इस बार स्वर्णिम सफलता की बयार चली है। उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण पदक झटके हैं। इसके अलावा, 25 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने खाते में डाल दिए हैं। पदकों के मामले में देखा जाए, तो तालिका में उत्तराखंड से सिर्फ सर्विसेज, महाराष्ट्र, हरियाणा ही आगे हैं। इस लिहाज से उत्तराखंड का चौथा नंबर है, लेकिन स्वर्ण पदकों की कुल संख्या से होने वाले आंकलन के चलते उसका सातवां नंबर बना है। स्वर्ण पदक ज्यादा होने के कारण कर्नाटक, मध्य प्रदेश व तमिलनाडू जैसे राज्य पदक तालिका में उत्तराखंड से आगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

खिलाड़ियों ने रचा सफलता का नया इतिहास
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने सफलता का नया इतिहास लिखा है। अब तक एक एक पदक के लिए जूझ रहे हमारे एथलीटों ने होम ग्राउंड्स पर मिले समर्थन का पूरा फायदा उठाया औऱ पदकों की झड़ी लगा दी। उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 गोल्ड मेडल समेत कुल 101 पदक जीते हैं। अपने आप में उत्तराखंड का ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

बुधवार को 11 मेडल जीतकर उत्तराखंड का आंकडा 97 पदकों तक पहुंच गया था, जिसे गुरुवार को भी हमारे एथलीटों ने आगे बढ़ाया। खेलों के आखिरी दिन हमारे एथलीटों ने 2 गोल्ड समेत 4 मेडल जीतकर पदकों का आंकड़ा 101 तक पहुंचाया। गुरुवार को पी.सोनिया देवी ने कैनोइंग एंड क्याकिंग के स्प्रिंट K1 500M इवेंट में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। जबकि ग्रीको रोमन कुश्ती के 130 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तम राणा ने दांव लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। ग्रीको रोमन की 67 किलोग्राम वर्ग में गौरव दुहून को ब्रॉन्ज मेडल मिला, इसके अलावा जूडो टीम इवेंट में भी उत्तराखंड को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 24 गोल्ड, 35 सिल्वर और 42 कांस्य पदक समेत 101 मेडल के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेडल टैली में उत्तराखंड सातवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साल 2002 में हैदराबाद में 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। और 10 मेडल के साथ अंक तालिका में उत्तराखंड 13वें स्थान पर रहा था

साल 2007 में गुवाहटी में हुए नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 13 मेडल जीते थे और मेडल टैली में उत्तराखंड 18 वें स्थान पर रहा था

साल 2011 में रांची में हुए नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 13 मेडल जीते थे और मेडल टैली में उत्तराखंड 19 वें स्थान पर रहा था

साल 2015 में केरल में हुए नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीते थे और मेडल टैली में उत्तराखंड 23 वें स्थान पर रहा था

साल 2022 अहमदाबाद के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 1 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 18 मेडल जीते थे लेकिन सिर्फ एक गोल्ड जीतने के कारण मेडल टैली में उत्तराखंड 26 वें स्थान पर रहा था

साल 2023 में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ कुल 24 मेडल जीते थे, लेकिन सिर्फ 3 गोल्ड मेडल जीतने के कारण अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

लेकिन इन सारी बातों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड के एथलीटों ने नया कीर्तिमान रचा है। पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं।

नेशनल गेम्स मेडल टैली में टॉप पर सर्विसेज
38वें नेशनल गेम्स मेडल टैली यानी पदक तालिका की बात करें तो सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्डपहले नंबर पर काबिज है, जिसके पास 68 गोल्ड, 26 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है, अभी तक सर्विसेज के खाते में कुल 121 मेडल आ चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, महाराष्ट्र के पास 54 गोल्ड, 71 सिल्वर और 73 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं ,इस तरह से महाराष्ट्र की झोली में सबसे ज्यादा 198 मेडल गिर चुके हैं। जबकि, तीसरे नंबर पर हरियाणा है. हरियाणा के पास 48गोल्ड, 47 सिल्वर और 58 ब्रॉन्जमेडल आ चुके हैं, इस तरह से हरियाणा के पास 153 मेडल आ चुके हैं।

आज होगा भव्य समापन
देहरादून। मंगलवार 28 जनवरी 2025 को शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज 14 फरवरी को समापन समारोह है। इस समारोह में करीब दो हजार वीआईपी और ढाई हजार वीवीआईपी समापन समारोह आयोजन का हिस्सा बनेंगे। वहीं इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पदकों का शतक पूरा कर नया इतिहास रचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 38th National Games Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand National Games Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

  • देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

  • IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,475)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,228)
  • नैनीताल (6,530)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,378)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा