Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 38th National Games: हल्द्वानी से 26 दिसंबर को रवाना होगी मशाल यात्रा , भव्य तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

38th National Games: हल्द्वानी से 26 दिसंबर को रवाना होगी मशाल यात्रा , भव्य तैयारियां

Mohan Chandra Joshi December 21, 2024
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत हल्द्वानी में होने जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से सम्पन्न हो रही हैं।
आगामी 26 दिसम्बर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों के लिए रवाना की जाएगी। इस हेतु हल्द्वानी में इस कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराने के साथ ही सभी खेल प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक व सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन जो हमारे राज्य में हो रहा है जिसमें हल्द्वानी में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न होनी है यह हमारे लिए गौरव की बात है। हम सभी को मिलकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है, पूरे देश से आने वाले खिलाड़ी खेल प्रेमी तथा लोगों में एक बेहतर संदेश यहा का जाए, इस हेतु सभी विभागों को एकजुट आपसी समन्वय से अपना शतप्रतिशत देकर कार्य करते हुए इस आयोजन को सम्पन्न करना है। इस हेतु जो भी कार्य अभी किए जाने हैं उनमें तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक सभी खेल आयोजन हेतु खेल मैदान स्थल आदि में किए जाने वाले निर्माण आदि कार्य पूर्ण कर लिए जायें। उन्होंने कहा सडक मार्गों में पड़ी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाया जाए।
उन्होेंने कहा कि आने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को यहां बेहतर से बेहतर सुविधा व माहौल मिले ऐसी व्यवस्थाऐं मुहैया कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी में जितनी भी खेल प्रतियोगिताऐं चाहें फुटबाल, स्वीमिंग, खो-खो, फेंसिंग,माउंटेन बाईकिंग आदि जो यहां आयोजित हो रही हैं उनके लिए जो भी मैदान,स्थल तैयार हो रहे है उनमें सम्बन्धित खेल का पूर्व में एक ट्रायल प्रैक्टिस मैच अवश्य आयोजित किया जाए ताकि मैदान में कोई भी कमी होने पर तत्काल उसे ठीक कराया जाए, इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में ट्रायल मैच के बाद इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियो का भी फीडबैक लिया जाय कि खेल हेतु विकसित किए गए मैदान में किसी भी प्रकार की कोई कमी तो नही है, कमी होने पर समय से उसे ठीक कराया जा सके जिससे खिलाड़ियो को प्रतियोगिता के समय समस्या न हो।
जिलाधिकारी ने आयोजन हेतु कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण हों, सभी कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की घटना ना हो इस हेतु सुरक्षा (सेफ्टी) का विशेष ध्यान रखा जाए, तकनीकि रूप से इन सभी कार्यो की पूर्व में जॉंच भी करा ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की , लापरवाही पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न अतिरिक्त व्यवस्थाएं गौलापार स्टेडियम में स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसमें 247 कंट्रोल रूम की स्थापना, के अतिरिक्त मेडिकल टीम, अग्निशमन टीम, वालिंटियर टीम, मेन्टेनैस टीम हेतु एक-एक कक्ष स्थापित कराया जाए। इस हेतु उन्होंने सिटी मजिस्टेट को आवश्यक जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान हैली एम्बुलैंस की तैनाती भी रहेगी,, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
आयोजन के दौरान सभी आयोजन स्थलों मेें पर्याप्त पानी,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ओवरहैड पेयजल टैंक का निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही अधिक क्षमता के पेयजल टैंक भी स्थापित किये जाएं, पानी स्टोरेज बढाया जाए, नियमित रूप से टैंकरों की भी व्यवस्था की जाए। इस हेतु ट्यूबवैल का भी निर्माण समय से करा लिया जाए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पेयजल विभाग को अभी से पानी की आवश्यकता का आंकलन करने के भी निर्देश दिये।


आयोजन के दौरान सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की और से लगाए गए अतिरिक्त कार्मिकों के साथ ही 100 कार्मिक जिला पंचायत से भी सफाइ कार्यों मे लगाये जांए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन से पूर्व सभी सडक मार्गों में सफाई, गडडा भरान पेंटिंग आदि का कार्य लोनिवि तथा नगर निगम आपसी समन्वय से शीघ्र करायें। उन्होने एनएचआई को रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाये जाने हेतु निर्देश दिये साथ ही उरेडा विभाग को भी स्ट्रीट लाईट इस क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए, उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को रोड सेफ्टी के तहत आवश्यक निरीक्षण करते हुये कार्यवाही के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी में खेल आयोजन के दौरान ट्रंचिग ग्राउन्ड में नगर का कूडा न डालकर कही अन्य स्थल का चयन कर उसमें कूडा डालने के विषय में भूमि उपलब्धता का परीक्षण करने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि इस हेतु निजी किराये का स्थल भी लिया जा सकता है उसमें आयोजन के दौरान नगर का दैनिक कूडा डाला जा सकता है और आयोजन के बाद उक्त कूड़े का सही निस्तारण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को आयोजन के दौरान ब्लड बैंक में पर्याप्त यूनिट ब्लड की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकों व मेडिकल टीम की तैनाती के अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों को चिन्हित कर आवश्यकता पडने पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने हेतु पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि *प्रत्येक राज्य की टीम हेतु जिला स्तर से एक नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। इस हेतु अधिकारियों की तैनाती समय से कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

बैठक मेें आगामी 26 दिसम्बर को हल्द्वानी से प्रारम्भ होने जा रही मशाल यात्रा के आयोजन के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि गौलापार स्टेडियम से मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखायी जायेगी उसके बाद हल्द्वानी शहीद स्मारक स्थल पर वाहन के माध्यम से पहुचेगी जहां से मिनी स्टेडियम तक पैदल मशाल दौड़ निकाली जायेगी, जो जिले के तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे निर्धारित मार्गों से जायेगी।
उक्त आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने गौलापार स्टेडियम हेतु नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी हल्द्वानी तथा शहीद स्मारक तथा मिनी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी नगर आयुक्त को बनाया गया है, इस शुभारम्भ अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, छोलिया दलों की प्रस्तुति के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लोगों की भागीदारी भी हो इस हेतु वृहद प्रचार प्रसार कराया जाए, नगर में होर्डिंग्स,फ्लैक्सी, यूनीपोल, आदि प्रचार सामग्री लगाने के साथ ही भव्य रूप से नगर से सजाया जाए ताकि पूरे देश मे बेहतर संदेश यहां का जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,आरटीओ गुरूदेव सिंह सहित उपनिदेशक खेल राशिका सिद्धिकी, डीएसओ निर्मला पंत सहित लोनिवि एनएचएआई आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून