Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू ग्राउंडिंग की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू ग्राउंडिंग की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi December 20, 2023
ख़बर शेयर करें -

निवेश हेतु हुए एमओयू को धरातल पर उतारना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी।

राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों से कितना रोजगार सृजन होगा इसका विवरण किया जाए तैयार

निवेश के तहत स्थापित उद्योगों से महिला स्वयं सहायता समूहों को भी लाभान्वित किये जाने के हों प्रयास।

राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सौर ऊर्जा तथा पर्यटन नीति के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाए स्वरोजगार।

मुख्यमंत्री ने शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा के साथ उनसे लिये सुझाव।

15 फरवरी तक अधिक से अधिक प्रस्तावों की हो ग्राउंडिंग।

प्रति सप्ताह मुख्य सचिव तथा प्रतिमाह मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे गहनता से समीक्षा।

निवेश प्रस्तावों में इकोलॉजी तथा इकोनॉमी के समन्वय के साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है हमारा लक्ष्य।

समिट में 3.56 लाख करोड़ के 1779 एमओयू हुए हैं हस्ताक्षरित।

ऊर्जा के क्षेत्र में 1.03 लाख करोड़ के 157 तथा उद्योग विभाग से जुड़े 78 हजार करोड़ के 658 करार हैं शामिल।

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू के ग्राउंडिंग की समीक्षा की। निवेश हेतु हुए एमओयू को धरातल पर उतारना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा के साथ उनसे सुझाव भी लिये तथा निर्देश दिये कि 15 फरवरी तक अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो। प्रति सप्ताह मुख्य सचिव तथा प्रतिमाह मुख्यमंत्री स्वयं इसकी गहनता से समीक्षा करेंगे। निवेश प्रस्तावों में इकोलॉजी तथा इकोनॉमी के समन्वय के साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले निवेश से कितना रोजगार सृजन होगा इसका विवरण तैयार किया जाए। राज्य में निवेश के तहत स्थापित होने वाले उद्योगों से महिला स्वयं सहायता समूहों को भी लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सौर ऊर्जा तथा पर्यटन नीति के अंतर्गत स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

बैठक में बताया गया कि इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 3.56 लाख करोड़ के 1779 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं जिनमें ऊर्जा के क्षेत्र में 1.03 लाख करोड़ के 157 तथा उद्योग विभाग से सम्बंधित 78 हजार करोड़ के 658, पर्यटन के क्षेत्र में 47,646 करोड़ के 437, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 19,260 करोड़ के 175, आयुष एवं वेलनेस के क्षेत्र में 17,058 करोड़ के 77 करार शामिल हैं। राज्य में निवेशकों की सुविधा के लिये उत्तराखण्ड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्वेस्टमेंट, र्स्टाट अप एंड इन्टरप्रिन्योरशिप का गठन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिये हम सबके प्रयासों को हर क्षेत्र में सराहा गया है। अब हम सबका दायित्व है कि इन्हें राज्य हित में जमीनी हकीकत में बदला जाय। उन्होंने सभी के सुझावों को ताकत बताकर इसे अवसर में बदलने की भी अपेक्षा की। उन्होंने राज्य हित से जुड़े जरूरी प्रस्तावों को प्राथमिकता देने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी विभागीय अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पहाड़ों के विकास के लिये प्राप्त निवेश प्रस्तावों से क्या बेहतर किया जा सकता है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों इसके लिये रोजगार सृजन पर भी फोकस किया जाय।

मुख्यमंत्री ने लोकल उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रभावी कार्य योजना बनाने को कहा। सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों पर भी विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिये छोटे निवेशक भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से मानवीयता तथा शिष्टता के साथ देवभूमि के आचरण के अनुकूल व्यवहार पर भी ध्यान देने को कहा, तभी अधिक से अधिक उद्यमी राज्य में निवेश के प्रति आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में आयोजित निवेशकों की बैठकों में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने इस संबंध में होने वाली अगली बैठक में जिलाधिकारियों को वर्चुअली शामिल किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। यह कालखण्ड हमारी पहचान बनाने वाला है। केन्द्र सरकार के सहयोग से सड़क, बिजली, पानी तथा भारत माला मिशन की योजनायें राज्य के विकास की नई इबारत लिखने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के क्रम में देहरादून पंतनगर हवाई अड्डों के विस्तार, ऋषिकेश अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की दिशा में भी तेजी के कार्य किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की स्थिति में काफी सुधार हुआ है यह आगे भी बरकरार रहे तथा शहर के विकास के कार्य निरंतर चलते रहें यह भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे मानव वन्य जीव संघर्ष को कम किये जाने पर भी प्रभावी कार्य योजना बनाने को कहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, वन प्रमुख (हॉफ) अनूप मलिक, सचिव बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, अरविंद सिंह ह्यांकी, एस.एन. पाण्डेय, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

चंपावत में प्रगतिशील किसानों से बागवानी को लेकर चर्चा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
रवाईखाल में सड़क बहाली कार्य का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
डीएम अंशुल सिंह दुगालखोला-खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में प्रगतिशील किसानों से बागवानी को लेकर चर्चा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा

  • रवाईखाल में सड़क बहाली कार्य का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • डीएम अंशुल सिंह दुगालखोला-खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण

  • हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,440)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,002)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (730)
  • देहरादून (11,211)
  • नैनीताल (6,518)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति