Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- राज्य कैबिनेट बैठक में हुए यह 13 महत्वपूर्ण फैसले , देखें विस्तार से
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- राज्य कैबिनेट बैठक में हुए यह 13 महत्वपूर्ण फैसले , देखें विस्तार से

Mohan Chandra Joshi May 3, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनहित में तमाम बड़े फैसले लिए गए।

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखण्ड राज्य में सिलिका सैण्ड की रायल्टी अधिक होने एवं इस कारण राज्य में सिलिका सैण्ड के व्यवसाय पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत राज्य में सिलिका सैण्ड के व्यवसाय को सुदृढ एवं कारगर किये जाने के निमित्त अन्य राज्यों के अनुरूप रायल्टी दर व अपरिहार्य भाटक की वर्तमान प्रचलित दर को संशोधित किए जाने का निर्णय।

राज्य की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल बाजपुर (पेराई क्षमता 4000 टी.सी.डी.) की आसवनी में शून्य उत्प्रवाह संयंत्र (जेड.एल.डी.) न होने के कारण केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली तथा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देहरादून के आदेशों के क्रम में बाजपुर चीनी मिल की

आसवनी में दिनांक 23 जनवरी 2017 से एल्कोहॉल उत्पादन कार्य पूर्ण रूप से बन्द होने के फलस्वरूप बाजपुर चीनी मिल एवं आसवनी की वित्तीय स्थिति प्रतिकूलतः प्रभावित हो रही है। अतः राज्य की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल बाजपुर की आसवनी को पुनः 25 के०एल०पी०डी० क्षमता पर संचालन के लिये आसवनी के आधुनिकीकरण करते हुए शून्य उत्प्रवाह संयंत्र (जेड.एल.डी.) लगाने, आसवनी में पूर्व स्थापित संयत्रों एवं कुछ अन्य संयत्रों के अनुरक्षण के लिये धनराशि बैंक से ऋण लिये जाने हेतु रू० 29.00 करोड़ की शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराये जाने का केबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

राज्य में वित्त, लेखा सम्बन्धी एवं अन्य विषयों पर समस्त विभागों तथा सचिवालय स्तर के कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से वित्त विभाग के अधीन पं० दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तराखण्ड देहरादून की स्थापना की गयी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक कार्मिकों के कौशल, प्रशासकीय प्रबन्धन एवं योग्यता क्षमता में वृद्धि करना, राज्य में विभिन्न वित्तीय नियमों, मैनुअलों एवं नियमावलियों में स्थापित नियमों की प्रास्थिति का परीक्षण, शोध एवं परिवर्तन की आवश्यकता पर राज्य सरकार को शोधात्मक परामर्श प्रदान करना, उक्त संस्थान का उद्देश्य है। संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विशेषज्ञ के रूप में मानव संसाधन का होना अपरिहार्य होने के दृष्टिगत संस्थान में सृजित पदों के अतिरिक्त पूर्णकालिक व्याख्याता/शोधकर्ता, Learning & Development Expert (Financial Management), Training Coordinator पदों का सृजन किए जाने का निर्णय लिया।

कोषागार विभाग के अन्तर्गत लेखा लिपिक का पद मृत संवर्ग घोषित होने के दृष्टिगत ऐसे नियमति एवं स्थायी अनुसेवक, जिन्होंने इण्टरमीडिएट (कॉमर्स) अथवा समकक्ष परीक्षा अथवा बी०कॉम परीक्षा उत्तीर्ण की हो, अनुसेवक के पद पर 10 वर्ष की निरन्तर सेवा पूर्ण कर ली हो तथा निर्धारित पाठ्क्रम के अनुसार अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो, की पदोन्नति हेतु वर्तमान में सृजित कुल सहायक लेखाकार के 326 पदों के सापेक्ष जनपदवार कुल 17 पद आरक्षित किए जाने का निर्णय।

उत्तराखण्ड राज्य के चारधामों एवं श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा हेतु प्रतिवर्ष लाखों की संख्या मे देशी एवं विदेशी तीर्थयात्री/पर्यटक आते है तथा प्रतिवर्ष यात्रियों की संख्या में निरन्तर हो रही वृद्धि के दृष्टिगत चार धाम यात्रा व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न करने के उददेश्य से पूर्व से गठित यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश का संगठनात्मक ढांचा अपर्याप्त होने के कारण उक्त संगठन का नाम परिवर्तित करते हुए चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियन्त्रण संगठन” (Chardham Yatra Management and Control Organisation) किया गया है। उक्त संगठन के स्थाई कार्यालय हेतु 11 पदों के सृजन की स्वीकृति तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, पूछताछ केन्द्र सहायक / सहायक स्वागती, अनुसेवक कार्य हेतु 9 व्यक्तियों की सेवायें आउटसोर्स के माध्यम से लिये जाने का प्रावधान किया गया है। जिसे कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

पशुपालन विभाग के नियमित पशुचिकित्साविदों को फरवरी, 2014 से उन्हें अनुमन्य मूल वेतन (निर्धारित वेतन+ ग्रेड वेतन) के योग के 25 प्रतिशत की दर से प्रैक्टिस बन्दी भत्ता (NPA) दिया जा रहा था। केन्द्रीय सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के लिए गठित वेतन समिति उत्तराखण्ड (2016) द्वारा दिये गये प्रतिवेदन / संस्तुतियों में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को प्रैक्टिस बन्दी भत्ता के सम्बन्ध में कोई उल्लेख न होने के कारण पशुपालन विभाग के पशुचिकित्साधिकारियों को प्रैक्टिस बन्दी भत्ता (NPA) दिया जाना रोक दिया गया था। पुनः प्रकरण वित्तीय नियम समिति को सन्दर्भित किया गया। वित्तीय नियम समिति द्वारा एलोपैथिक चिकित्सकों की भाँति राज्य पशुपालन विभाग के पशुचिकित्साविदों को 20 प्रतिशत प्रैक्टिस बन्दी भत्ता (NPA) अनुमन्य किये जाने की संस्तुति की गयी है। जिसके क्रम में मा0 मंत्रिमण्डल द्वारा पशुपालन विभाग के चिकित्साविदों को 20 प्रतिशत प्रैक्टिस बन्दी भत्ता (NPA) अनुमन्य किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे लगभग 400 पशुचिकित्साविद् लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड राज्य में वनाग्नि की घटनाओं हेतु चीड़ के वनों में पिरूल भी एक मुख्य कारण है । वनाग्नि सत्र 2023 में चीड़-पिरूल स्थानीय स्तर पर एकत्रीकरण करके व्यापक स्तर पर ब्रिकेट / पैलेट्स बनाये जाने की व्यवस्था विभाग स्तर से की जानी प्रस्तावित है। चीड़-पिरूल से घटित होने वाली वनाग्नि के रोकथाम हेतु एवं पिरूल एकत्रित करने के लिये क्षेत्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति विशेष द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था यथा-वन पंचायत, स्वयं सहायता समूह एवं युवक मंगल दल आदि के माध्यम से वन क्षेत्रों में पिरूल को एकत्रित कर स्थाई रूप से निष्कासित करने पर विभाग द्वारा उस व्यक्ति को संस्था के माध्यम से राज्य सैक्टर की संगत योजनाओं अथवा कैम्पा के अन्तर्गत उपलब्ध धनराशि से रू0 2.00 प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किये जाने की स्वीकृति शासनादेश संख्या-2198 / X-2-2019-21 (9) 2015 दिनांक 05 नवम्बर, 2020 के द्वारा प्रदान की गयी थी। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राज्य में चीड़-पिरूल एकत्रीकरण दर को आजीविका में वृद्धि के दृष्टिगत रू 2.00 प्रति किलोग्राम के स्थान पर रू0 3.00 प्रति किलोग्राम पुनरीक्षित किए जाने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- राज्य कैबिनेट बैठक में हुए यह 13 महत्वपूर्ण फैसले देखें विस्तार से देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

  • 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,159)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (448)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (703)
  • देहरादून (11,077)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,146)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही