Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल- धामी सरकार के 100 दिन , जनपद के 249 लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल- धामी सरकार के 100 दिन , जनपद के 249 लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी

Mohan Chandra Joshi June 30, 2022
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद से विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनपद के कुल 249 लाभार्थियों को 05 हजार के चेक, शुभकामना पत्र एवं चाबी सौंपी। विकास भवन के साथ ही जनपद के समस्त विकासखण्ड में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के विकास खण्ड बेतालघाट में 09, भीमताल में 41, धारी में 12, हल्द्वानी में 10, कोटाबाग में 67, ओखलकांडा में 33, रामगढ़ में 19 व रामनगर के 58 लाभार्थी को योजना से लाभान्वित किया गया है।

इस अवसर पर वीसी में मुख्यमंत्री ने अतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा सहायतित 771 करोड़ की रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम (रीप)का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि-औद्यानिक दृष्टि पत्र-2027 एवं रेशम विभाग उत्तराखण्ड का आगामी पांच वर्षों के लिए दृष्टि पत्र का विमोचन भी किया। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभाथिर्यों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि मधुग्राम योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत में सिप्टी न्याय पंचायत एवं जनपद देहरादून में चामासारी (रायपुर) का चयन कर क्रियान्वयन किया जायेगा। सगंध पादपों के अन्तर्गत तेजपत्ता उत्पादन के सर्वांगीण विकास हेतु राजकीय उद्यान खतेड़ा चम्पावत में उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टनकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास भी किया।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य सरकार ने विकास, समर्पण एवं प्रयास के 100 दिन पूर्ण कर लिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश की देवतुल्य जनता की सेवा करने के लिए मुख्य सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, जन अपेक्षाओं को पूरा करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड धर्म एवं आध्यात्म के केन्द्र के साथ ही सैनिक बहुल प्रदेश भी है। सैन्य क्षेत्र में उत्तराखण्ड का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि टनकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृह बनने से यहां ठहरने के लिए सैनिकों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो भी निर्माण कार्य हों, उच्च गुणवतायुक्त हों। विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जनता से जो वायदे किये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली ही कैबिनेट में समान नागरिक संहिता के लिए ड्राफ्ट बनाने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 05 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। राज्य में 01 लाख 85 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त दिये जाने का शासनादेश हो चुका है और इसके लिए बजट का प्राविधान भी किया जा चुका है। रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम का लक्ष्य महिलाओं की आय में दोगुनी वृद्धि कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह परियोजना प्रदेश के सभी विकासखण्डों में लागू होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को उनके आवास में आवश्यक सामग्री हेतु 05 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 नवम्बर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा। 2025 तक राज्य हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के समग्र विकास के दृष्टिगत आगे की योजनाओं के लिए बोधिसत्व की श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमें हर क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिये गये हैं। सभी सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नया वर्क कल्चर आया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। कोविड की वैश्विक महामारी के दौरान देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। देशवासियों को एक साल में 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य कवच दिया गया है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। विधायक नैनीताल सरिता आर्य ने सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। कहा कि सरकार द्वारा 100 दिन में आगे का रोडमैप तैयार किया गया है जिससे राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकाश आर्य, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा भावना मेहरा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी , गोपाल सिंह भट्ट, मनोज भट्ट, सुनीता पांडेय व अन्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जनपद के 249 लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल ब्रेकिंग नैनीताल- धामी सरकार के 100 दिन

Related Stories

धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार। Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पर्यटन

Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपते हुए। Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

  • आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार। Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग

  • Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,039)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,500)
  • नैनीताल (6,655)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,179)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर