हल्द्वानी:- श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम ) में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
हल्द्वानी। यहां श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिसटेंसिंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

वृद्धाश्रम में कनक चंद के साथ , संस्था स्टाफ, कार्यकर्ता और वृद्धजनों ने गीत संगीत द्वारा मनोरंजक और मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्था की जागरूकता अभियान की उपसचिव प्रीति बिष्ट ने अपना जन्मदिन बुजुर्गो के साथ आश्रम में मनाया।
संस्था अध्यक्ष ने अपने भाषण में सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और अमर वीर शहीदों को याद करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कनक चंद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से समारोह को सादगी से ही मनाना पड़ा। ताकि सोशल डिस्टनसिंग का पालन उचित रूप से हो सके साथ ही संक्रमण का भी कोई खतरा न हो। इसलिए अतिथियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नही किया गया।
कनक चंद ने बुजुर्गो और टीम सदस्यों को कोरोना से बचने के लिए हमेशा सावधान रहने का निवेदन किया। और टीम को इस कोरोना से परेशान व्यक्तियों की सहायता करने के लिए सदा सहयोग हेतु तैयार रहने के लिए कहा और धन्यवाद भी किया कि टीम ने इस विषम परिस्थितियों में साहस रखते हुए उनका साथ तो दिया ही है बल्कि राशन, मास्क और सेनिटाइजर वितरित करने में संस्था का सहयोग भी किया है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए वृद्धजनों के साथ टीम सदस्य भावना बिष्ट, ममता देवाल, प्रीती बिष्ट, रोहित जोशी, बालम सिंह बिष्ट, नंदन और माया उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें