हल्द्वानी-ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन में कनक चंद सम्मानित
हल्द्वानी। अखिल भारतीय भृष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव का शानदार आयोजन लातूर महाराष्ट्र में हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर गूगल मीट से ऑनलाइन मीटिंग द्वारा सम्पन्न हुआ।
ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उत्तराखंड टीम से प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्षा कनक चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश महासचिव नीतू रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी भावना भंडारी को उनके कोरोना काल में किये गए सद्कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
कनक चंद ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर सम्मान मिलना और आपके कार्यो को सराहना अपने आप मे प्रतिष्ठा की बात है।

इस मौके पर राष्ट्रीय एवं सभी राज्यों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने अपने अपने विचार संस्था को समर्पित किये।
इस अवसर पर राष्टीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल बाबाश्री स
कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए, आत्म विभोर हो गए और सभी को अच्छे कार्य करने को प्रेरित किया।।
राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ कविता रायजादा ने पिछले 25-30 सालों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराते हुए, आगे भी जोश से कार्य करते हुए, टीम विस्तार का आग्रह किया। अमोल , शरद और सलीम ने लातूर से कार्यक्रम का अति सुचारू रूप से कार्यान्वयन कराया।।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें