लालकुआं- विधायक दुम्का के प्रयासों से इन दो बड़ी समस्याओं का हुआ समाधान
केंद्र सरकार से 2023 तक गौला नदी संचालन की अनुमति
(हरीश भट्ट) लालकुआं। विधायक नवीन दुम्का के अथक प्रयासों से क्षेत्रवासियों के लिए दो बड़ी उपलब्धियां और हासिल हुई। विधायक के प्रयासों से गौला खनन व्यवसायियों की जहां बड़ी समस्या का समाधान हुआ वहीं बिंदुखत्ता के किसानों को भी राहत मिली है। गौला नदी में खनन की अवधि 2023 तक बढ़ने के साथ ही इस सत्र में खनन कार्य जल्द सुचारू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इधर बिंदुखत्ता में फसल क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति भी मिल गई है।
गौला नदी के संचालन के लिए केंद्र सरकार से 2023 तक पर्यावरण स्वीकृति व फॉरेस्ट क्लीयरेंस हो गया है, जिससे 2023 तक खनन सुचारु रूप से हो पाएगा।
विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार व वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद गौला खनन से जुड़े व्यवसायियों के लिए शुभ समाचार है कि एनवायरमेंट क्लीयरेंस जो मार्च 2021 तक थी उसे 2023 तक स्वीकृति मिल गई है जिससे 2023 तक गौला नदी में खनन सुचारू रूप से हो सकेगा, उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत शहीद वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार का आभार व्यक्त किया।
विधायक दुम्का ने बताया कि गौला नदी व नंधौर नदी में जो खनन निकास गेटों का विवाद था उसे वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने हस्तक्षेप कर सुलझा लिया है जिससे नदियों के गेट शीघ्र चालू किए जाएंगे।
बिंदुखत्ता में खुलेगा धान-गेहूं क्रय केंद्र
लालकुआं। बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग का मार्ग प्रशस्त कर दिया है, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति को निर्देशित करते हुए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से खरीद करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने आदेश जारी कर दिया है। अब शीघ्र ही बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खुल जाएगा, जिससे काश्तकारों को बिचौलियों को धान ओने पौने रेटों में नहीं बेचना पड़ेगा और उनको धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्राप्त होगा।
विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि लंबे समय से बिन्दुखत्ता में फसल की सरकारी खरीद को लेकर चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा किया है विधायक नवीन दुमका ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब इसका लाभ बिन्दुखत्ता सहित अन्य इलाकों को मिल पाएगा, विधायक के इस प्रयास से गौलापार के उन बाशिंदों को लाभ पहुंचेगा जो राजस्व गांव की परिधि में नहीं आते हैं तथा उन्हें अपने धान बेचने में दिक्कत आ रही थी हालांकि अभी सरकारी फसल की खरीद के लिए कांटा खुलवाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा की जानी है। विधायक नवीन दुम्का की इस पहल के बाद बिंदुखत्ता क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अब तक यहां के काश्तकारों को धान को 1200 रुपए में धान बेचने को मजबूर थे लेकिन अब उन्हें विधायक के प्रयासों के बाद 668 रूपये प्रति कुंटल ज्यादा प्राप्त होंगे क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक नवीन दुम्का का आभार व्यक्त किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें