उधम सिंह नगर- पुलिस ने किया जालसाज गिरोह का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार
खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली ,पुलिस ने पुरानी करेंसी बदलने के नाम पर जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को दबोचा पकड़े गए शातिर जालसाज विभिन्न राज्यों के निवासी हैं।
शुक्रवार को खटीमा पुलिस ने पुरानी करेंसी बदलने के नाम पर जालसाजी करने वाले विभिन्न प्रदेशों के निवासी पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जालसाजो के पास पुलिस ने कूट रचित नोटों की गड्डियां व 22 हजार रूपये के पुराने बंद हो चुके नोट भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पांच जालसाजों का गिरोह नेपाल बॉर्डर से सटे क्षेत्रों टनकपुर , बनबसा ,खटीमा के भोले भाले ग्रामीणों को विगत 2016 में बंद हो चुके भारतीय नोटो को नेपाल में चलन में बताकर उन्हें पुराने नोट जिनमे गड्डी में आगे पीछे सही नोट बीच में कागज के टुकड़े लगे होते है देकर उनसे नए नोट ठगी करते थे। पांचो जालसाज शशि कुमार निवासी राजस्थान ,प्रफुल्ल कुमार, मुकेश निवासी बरेली यूपी , कर्मवीर सिंह निवासी हरियाणा , दीपक कुमार निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने जालसाजों के विरुद्ध आईपीसी की 420, 467,468 सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
खटीमा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो कारों में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं जो पुरानी बंद हो चुकी भारतीय मुद्रा को नई मुद्रा से बदल रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच जालसाजो को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र के तमाम लोगों ने सराहना की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें