उत्तराखंड:- सत्य साधक ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं , भक्तजनों को दिया यह संदेश
सत्य साधक ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं ,
देश में सुख शांति सद्भावना बनी रहे- गुरु जी
उत्तराखंड- जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं उज्जवल जीवन की कामना की है।
अपने संदेश में सत्य साधक श्री गुरुजी ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए देश में अमन व शांति बनी रहे। मानव के बीच सद्भावना का वातावरण रहे समस्त जीव मात्र के कल्याण के लिए वह जगत जननी मां पीतांबरा से प्रार्थना करते हैं। गुरुजी ने कहा पिछले वर्ष कोरोना वायरस के चलते मानव को काफी कष्टों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी मां की अनुकंपा के चलते सभी विपत्तियों से संघर्ष कर जीवन पथ में आगे बढ़ते रहें। गुरुजी ने कहा अनादिकाल से ही मनुष्य जीवन संघर्ष की एक पहचान रहा है सतयुग से ही देवी देवता समेत तमाम महापुरुषों में तमाम कष्ट आए लेकिन धैर्य संयम के साथ लोक कल्याण के लिए कार्य करते रहे। गुरुजी ने कहा कितनी भी विषम परिस्थितियां रहें हमें धैर्य रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते रहना चाहिए तथा हमारे जीवन का हर कार्य लोकमंगल के लिए हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

गुरुजी ने कहा नव वर्ष 2021 सभी के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए जगजननी मां पीतांबरा से उनकी यही कामना है। गौरतलब है कि सत्य साधक श्री गुरुजी वर्तमान में
लोक कल्याण की कामना को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया धाम पीतांबरा पीठ प्रांगण में जगजननी मां पीतांबरी की 36 दिवसीय महा साधना के उपरांत देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में विराजमान है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें