Uttarakhand Crime : कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी पिता की हत्या , वजह जानकर चौंक जाएंगे

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की घटना
Udham Singh Nagar News : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है यहां रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह मकान को लेकर विवाद बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना शनिवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर सात आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे। करीब छह माह पूर्व तोताराम दुर्घटना में घायल हो गए थे। पैर टूटने की वजह से वह कुछ काम नहीं कर रहे थे।
तोताराम और उनके बड़े बेटे और युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दीपक का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर अक्सर पिता पुत्र में विवाद होता रहता था। शनिवार की सुबह भी इसी दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आकर दीपक ने चाकू से वार कर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
हत्या की जानकारी किरायेदार की ओर से पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Udham Singh Nagar Crime News



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें