Uttarakhand- राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, पढ़िए अपने जनपद का हाल
देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है साथ ही 26 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।
देहरादून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है। तथा कहीं-कहीं अकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है।
इसी प्रकार 24 सितंबर को नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है। तथा अन्य इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार के साथ बरसात होने की संभावना है।
25 और 26 सितंबर को भी राज्य में कई क्षेत्रों में बारिश व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान की मानें तो राज्य में आगामी 26 सितंबर तक विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश एवं बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर