Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विश्व थायराइड दिवस: स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज , जानिए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

विश्व थायराइड दिवस: स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज , जानिए

Mohan Chandra Joshi May 25, 2024
ख़बर शेयर करें -

World Thyroid Day 2024:
The secret of your health lies in a healthy thyroid

देहरादून। हर वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। 2024 वर्ष के विश्व थायराइड दिवस की थीम “गैर-संचारी रोग (एनसीडी)” है। आज हम एक ऐसे विषय पर विचार विमर्श करने जा रहे हैं जो विश्व स्तर पर लाखों लोगों को प्रभावित करता है- यह है हमारी थायराइड ग्रंथि का स्वास्थ्य। थायराइड ग्रंथि तितली के आकार की एक ग्रंथि है जो हमारी गर्दन के सामने की तरफ, श्वास नली के पास ,स्थित होती है। यह ग्रंथि हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारी हृदय गति से लेकर हमारी ऊर्जा के स्तर तक, हर चीज को प्रभावित करती है। इसलिए जब थायराइड ग्रंथि में कोई विकार या समस्या आ जाती है तब वह हमारे पूरे शरीर में होने वाली प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है। थायराइड ग्रंथि से स्रावित होने वाला हार्मोन हमारे मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है ,अतः एक अस्वस्थ थायराइड सामाजिक और पारिवारिक प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है।

विश्व में हर दस व्यक्ति में एक थायराइड की समस्या से ग्रस्त है। महिलाओं को थायराइड की समस्या होने की संभावना अधिक होती है। 35 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को थायराइड की समस्या होने की आशंका अधिक हो जाती है। थायराइड की समस्या अनुवांशिक रूप से परिवारों में चलती है।इसके जोखिम कारकों – जैसे उम्र, लिंग, पारिवारिक इतिहास और ऑटोइम्यून स्थितियों – को समझ कर हम इन रोगों का इनकी शुरुआती स्थिति में पता लगा सकते हैं, जिससे इनके उचित प्रबंधन में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

थायराइड की समस्याएं विभिन्न कारणों से पैदा हो सकती है। इनमें से कुछ थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली में बदलाव से होती हैं, जबकि अन्य थायराइड ग्रंथि की संरचना में परिवर्तन के कारण होती हैं। इन समस्याओं के कारण शरीर के अंदर थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। हाइपोथायराइडिज्म में थायराइड ग्रंथि बहुत कम थायरोक्सिन हार्मोन बनाती है, जबकि हाइपर थायराइडिज्म में थायराइड ग्रंथि अधिक थायरोक्सिन हार्मोन बनाती है। अतः सही निदान के बाद प्रभावी उपचार किया जाना आवश्यक है। कुछ लक्षण जैसे थकान, वजन में परिवर्तन, मनोदशा में बदलाव, और नींद में गड़बड़ी, जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करने में संकोच न करें।

थायराइड के रोगों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोगी को चिकित्सक की निगरानी में नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। समय-समय पर जांच और रक्त परीक्षणों के माध्यम से, आपके चिकित्सक यह आकलन कर सकते हैं कि आप जो उपचार ले रहे हैं वह कितना प्रभावी है, तथा समय-समय पर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि रोग की स्थिति में सुधार हो रहा है अथवा नहीं, और कोई जटिलता तो नहीं आ रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

आइए महिलाओं के स्वास्थ्य पर थायराइड विकारों के महत्वपूर्ण प्रभाव पर चर्चा करें, विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान। माँ और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों के लिए इन रोगों का उचित प्रबंधन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप गर्भ धारण करने की योजना बना रही हैं, या पहले से गर्भवती हैं, तो यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने चिकित्सक से अपनी थायराइड संबंधी जांच अवश्य करा लें, और थायराइड के स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या मिले तो अपने चिकित्सक से अवश्य विचार विमर्श करें, क्योंकि थायराइड संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं आपके साथ, आपके बच्चे के वर्तमान, और भविष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, जिसमें शिशु का मानसिक विकास भी प्रभावित हो सकता है। थायराइड की समस्या से ग्रस्त महिलाओं में गर्भ धारण करने में भी समस्या हो सकती है।

अंत में, आइए अब हम जानेंगे कि थायराइड की समस्याओं के साथ हम कैसे इन बीमारियों का सही प्रबंधन करके ,सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसमें‌ ,जीवन शैली और आहार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एक संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन, आपकी थायराइड के स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अधिकतर थायराइड की समस्याएं ऑटो इम्यूनिटी के कारण होती हैं जिसमें आपके स्वयं के शरीर की ओवर एक्टिव इम्यूनिटी की प्रतिक्रिया स्वरूप रोगों के लक्षण पैदा होते हैं । ऑटो इम्युनिटी इवेंट के आकलन के लिए थायराइड एंटीबॉडी परीक्षण किया जाता है। थायराइड का अल्ट्रासाउंड परीक्षण, थायराइड ग्रंथि के आकार, या थायराइड में गांठ इत्यादि की जांच के लिए किया जाता है। आयोडीन की भोजन में कमी से भी थायराइड की समस्याएं पैदा होती है। आयोडीन युक्त नमक खाने से थायराइड का स्वास्थ्य बना रहता है ।भोजन और व्यायाम जैसी स्वस्थ आदतें, आपकी चल रही चिकित्सा को ज्यादा प्रभावी बनाती है ,और थायराइड समस्याओं के बावजूद आपको सामान्य जीवन जीने में मदद करती हैं। इसके लिए आवश्यक है कि चिकित्सक के निर्देशन में हर दो से तीन महीने में थायराइड फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

इसके लिए अपने चिकित्सक से लगातार विचार विमर्श आवश्यक है ।

थायराइड के उपचार में यह आवश्यक है कि आप प्रतिदिन थायराइड हार्मोन की गोलियां लें। महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने चिकित्सक के निर्देश के बिना अपनी दवा बंद न करें और खुराक में बदलाव भी न करें।सही-सही और नियमित उपचार से थायराइड के लक्षणों से राहत मिल जाती है,और आप बिल्कुल सामान्य जीवन जी सकते हैं।

(डॉ श्रेया शर्मा,विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलोजी डिपार्टमेंट,मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून) World Thyroid Day 2024

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News World Thyroid Day 2024 उत्तराखंड से खबर जानिए देवभूमि उत्तराखंड विश्व थायराइड दिवस: स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने के बाद निर्माण स्थल का दृश्य। Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का रेस्क्यू करते एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान। Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट को दर्शाता मौसम विज्ञान केंद्र का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की येलो और ऑरेंज अलर्ट चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • ukpsc--haridwar-tax-revenue-inspector-recruitment-2026.webp Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती

  • उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने के बाद निर्माण स्थल का दृश्य। Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का रेस्क्यू करते एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान। Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (283)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,789)
  • उधमसिंह नगर (1,299)
  • क्राइम (3,437)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (671)
  • देहरादून (10,872)
  • नैनीताल (6,388)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,077)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती Uttarakhand Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKPSC ने निकाली राजस्व निरीक्षक भर्ती Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, शॉटक्रीट का ब्लॉक गिरने से श्रमिक की मौत Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान