Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • World Food Safety Day 2024: फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

World Food Safety Day 2024: फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत

Mohan Chandra Joshi June 7, 2024
ख़बर शेयर करें -

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया

-खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) एवं पीआरएसआई के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विभाग की ओर से जल्द प्रकाशित की जाएगी खाद्य सुरक्षा की कसौटी पुस्तक

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) की ओर से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर शुक्रवार को खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया।
सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने कहा कि संतुलित व सुरक्षित आहार ही स्वस्थ रहने का आधार है। जिसके लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों व पर्यटन केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। विगत पांच महीनों में ही जनवरी 2024 से मई 2024 तक 1763 नमूने लिये जा चुके हैं। जांच में दोषी पाये जाने वालों के विरूद्व विभागीय कार्रवाई के साथ ही मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के लिए विभागीय टोल फ्री नम्बर 180018004246 पर जानकारी देने की बात कही। राज्य में खाद्य अपमिश्रण पर अंकुश लगाने हेतु मानव संसाधन जैसे कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी को जल्दी दूर कर लिया जायेगा। इस हेतु 25 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के चयन हेतु लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया है। लोक सेवा आयोग से चयन होने तक प्रतिनियुक्ति पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है। राज्य के प्रवर्तन/सर्विलान्स की कार्यवाही में तेजी लायी जा रही है। खाद्य उपभोक्ताओं को अपमिश्रण के प्रति जागरूक किये जाने हेतु प्रशिक्षण व त्वरित जॉच हेतु 03 सचल खाद्य विश्लेषणशालाओं के माध्यम से निगरानी नमूने जॉच किये जा रहे है। खाद्य करोबारकर्ताओ को खाद्य नियमों की जानकारी, स्वच्छता सम्बन्धी मानकों हेतु जागृत करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 2000 स्ट्रीट वेन्डरों को राज्य के विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। अपमिश्रण सम्बन्धी अपराध का पता लगाने व अपराधी को पकड़वाने में मदद करने हेतु जल्द ही राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों के तहत विधि व निधि निर्धारित करने हेतु प्रयासरत है। बताया कि खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा जल्द ही सर्विलान्स की कार्यवाही करेगा, जिसमें फल (आम, केला आदि), मसाले, दूध व खाद्य तेल प्रमुख है। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यमान खाद्य निर्माण इकाईयों का रिस्क बेस निरीक्षण किये जायेगे। दुग्ध उत्पदों, खाद्य तेल, मसाले निर्माण इकाईयों का समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी मेडिसीन विभाग से डॉ संतोष ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम फूड पेंडेमिक के दौर में जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम खाने को दवा की तरह लेना पसंद करेंगे तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में दवा लेने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि जब भी हम खानपान की बात करते हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी और यह हमें तय करना है कि हमारे शरीर के लिए क्या सही है। उन्होंने कहा कि हम लोग भोजन के बजाए स्वाद को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं और यही स्वाद हम सबको बर्बाद कर रहा है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम नहीं, अच्छी किचन जरूरी है। उचित खानपान के बिना, जिम भी कुछ नही कर सकता। उन्होंने कहा कि नशे की लत की भांति जंक फूड का भी एडिक्शन लोगों में होता जा रहा है, जिसे अभी सब नजरअंदाज कर रहे हैं। इस फूड एडिक्शन के कारण ही आज तमाम लोग हृदयाघात, हाइपरटेंशन, ओबेसिटी जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाने से पहले जरूर सोचें, नहीं तो अनएक्सपेक्टेड के लिए तैयार रहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Ganga Corridor: सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 235 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात

पीआरएसआई के देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में उपनिदेशक रवि बिजरानिया ने कहा कि आज सुरक्षित खानपान के बारे में चर्चा बहुत आवश्यक है। इस विषय पर अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही खानपान के लिए सावधानी जरूरी है और हमें बहुत ज्यादा स्वाद के लालच से भी बचना होगा। लोगों को फूड सेफ्टी पर जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि विभाग की ओर से बहुत जल्द खाद्य सुरक्षा की कसौटी नामक पुस्तक का प्रकाशन किया जाने वाला है जिसमें खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने इस दौरान आसान तरीकों से घर में मिलावट की जांच के लिए किए जाने वाली विधि सहित मिलावट की शिकायत के लिए एफएसएसएआई की ओर से बनाई गई फूड सेफ्टी एप के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर दर्ज की जा सकती है। वरिष्ठ पत्रकार सुश्री ज्योत्स्ना ने कहा कि फूड सेफ्टी की जनजागरूकत के लिए महिलाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लोग स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं, इसीलिए आज मिलेट की बात की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र नेगी ने भी खाद्य सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमें संतुलित जीवन अपनाना होगा। पोषक भोजन भी स्वादिष्ट होता है। फूड हैबिट पर ध्यान देना होगा। फूड सेफ्टी विभाग के ढांचे को आज की परिस्थितियों के अनुरूप मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। विभाग के खाली पदों को भरने के साथ ही पदों की संख्या को दोगुना किया जाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी ने कहा कि फूड सेफ्टी से संबंधित कानून को और अधिक सख्त किया जाना चाहिए। आम लोगों को ये जानकारी होनी चाहिए कि किन साधारण तरीकों से घर पर ही खाने पीने की चीजों में मिलावट की जांच की जा सकती है।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन की ओर से श्री साहनी, अनिल मारवाह, पीएसआरआई से अनिल सती, सुरेश भट्ट, संजय पांडे, आकाश, वैभव गोयल, मनोज सती, एफडीए से एडिशनल ड्रग कंट्रोलर डॉ सुधीर कुमार, नीरज कुमार, मनीष सयाना, पीसी जोशी, संजय तिवारी, रमेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News World Food Safety Day 2024: फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में पत्रकार कल्याण कोष एवं पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी। Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

  • राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

  • देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,862)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,444)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (677)
  • देहरादून (10,910)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,093)
  • यात्रा (408)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (507)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (903)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस