Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों का हाल
देहरादून। Weekly Horoscope ,साप्ताहिक राशिफल (9- 15 फरवरी, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों की चाल से यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, यह सप्ताह (9- 15फरवरी, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि की स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, राजनीतिक स्तर, पिता का साथ- सबकुछ बहुत ही उत्तम दिख रहा है। एक अच्छे समय में आप चल रहे हैं। सबकुछ अच्छा दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। मध्य थोड़ा बचकर पार करिएगा। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। यात्रा हो या वाहन चलाना हो- थोड़ा ध्यान दें या स्थगित कर दें। अंत अच्छा होगा। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- समय सुधर चुका है। चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम, संतान हो या चाहे व्यापार हो। हर दृष्टिकोण से ये अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। मध्य आनंददायक होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अंत थोड़ा खराब हो सकता है। बचकर पार करिएगा। कोई रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। मध्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा और शत्रुओं के दृष्टिकोण से थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा। अंत बहुत आनंददायक होगा। बहुत आनंद रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अगर प्रेम में है तो प्रेमी का साथ भी मिलेगा। सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम अब विवाह की तरफ जा रहा है, लेकिन थोड़ा विवाह में ऑप्शन कर सोचकर मन विचलित हो सकता है। फिर भी एक शुभता बनी रहेगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृह कलह के संकेत हैं। एक अच्छी स्थिति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के योग हैं। सप्ताह के मध्य में भावुकता में कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें और अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि को स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा और अंत में भावुकता में आकर निर्णय लेना नुकसान करेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा स्किन से संबंधित या नसों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कलह से बचें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- थोड़ी गृह कलह के संकेत हैं। घर में थोड़ा सा ड्राइनेस है, खरापन है। इस बात का ध्यान रखिए। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। रक्तचाप थोड़ा सा बढ़ा रहेगा क्योंकि घर की स्थिति ऐसी रहेगी। घर का तापमान बढ़ा हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सप्ताह के मध्य में धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी और व्यावसायिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। सरकारी तंत्र से लाभ। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सप्ताह का मध्य बहुत अच्छा रहेगा। सौम्यता बरकरार रहेगी। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। अंत में अपनों में वृद्धि होगी और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अभी निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, लेकिन कटु भाषा के प्रयोग से बचिए। इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मध्य चिंताकारी हो जाएगा। मन परेशान रह सकता है- किसी अज्ञात भय को लेकर के। अंत बहुत अच्छा। सौम्यता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के प्रतिक बने रहेंगे। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- रोब और रुआब आप में बना रहेगा। बस क्रोध में काबू रखिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सप्ताह के मध्य में आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे और रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। यात्रा का भी योग बनेगा। बहुत अच्छा समय। सप्ताह के अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा और खर्च को लेकर के या किसी और चीज को लेकर भी मन परेशान हो सकता है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ी मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। बाकी सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रा के योग भी बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति ऊपर-नीचे रहेगी। व्यापार थोड़ा मध्यम दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। सप्ताह के मध्य में सबकुछ सामान्य होने लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य साथ देगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के योग बनेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


