Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का यह सप्ताह
देहरादून। Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल (19-25 जनवरी, 2026): ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आइए जानते हैं, इस सप्ताह (19-25 जनवरी, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। करियर या कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि कार्यस्थल पर ग्रोथ के संकेत हैं। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि इस सप्ताह आपको बहुत सोच समझकर काम करने की जरुरत है। किसी भी लालच या बहकावे में ना आएं। इस सप्ताह अचानक से कुछ बदलाव दिख सकते हैं। यदि आप कहीं निवेश कर रहे हैं, तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा। अटका हुआ कार्य पूरा होगा। हालांकि रिशेलनशिप की बात करें, तो इस सप्ताह प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। इस सप्ताह कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। साथ ही हर रोज पक्षियों को दाना खिलाएं और पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।
वृषभ राशि
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। खान-पान का पूरा ध्यान रखेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत से खर्चे बढ़ेंगे। साथ ही संतान से जुड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जुनियर से तर्क-वितर्क से बचें। इस सप्ताह आपको सफेद चंदन लगाने की सलाह दी जाती है और पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ह मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन राशि
यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। खासकर करियर और कारोबार में खूब तरक्की हो सकती है। कई ऐसा कार्य हैं जिसमें आपने खूब मेहनत की है, उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्रशंसा खूब होगी। लंबे से समय चला आ रहा कानूनी मामले हल होंगे। बेकार खर्चों से भी निजात मिलेगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
कर्क राशि
यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा तनाव भरा रहने वाला हो सकता है। आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको ट्रेडिंग या स्टॉक मार्केट में अच्छा खासा सफलता मिलेगी। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। इस सप्ताह दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको शिव जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रही है। धन निवेश के योग बन रह हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्रेम संबंध में पनप रही गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको इस सप्ताह सूर्य की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शुरुआत अच्छी रहेगी और काम में सफलता मिलेगी, लेकिन बीच में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहिए। ऑफिस में विरोधी आपको भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलजुल कर चलना उचित रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। प्रेम जीवन में नोकझोंक रहेगी, लेकिन शादीशुदा जीवन संतुलित रहेगा। वहीं, जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। आप फालतू बातों को इग्नोर कर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आपको रोजाना गणेश जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि
यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। खासकर कारोबार और करियर में खूब लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह काफी सुख यात्रा होगी। साथ ही नए लोगों के संपर्क में आएंगे। घर में किसी प्रिय का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ वाली रहेगी। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपका पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रगति को देखकर आपको संतोष होगा। आपकी आर्थिक ताकत बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम संबंध में पार्टनर के साथ करीबियां बढ़ेगी। इस राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। खूब सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा समय रहेगा। रोज आपको हनुमान चालीसा के पाठ की सलाह दी जाती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शुरुआत में खर्चे बढ़ेंगे। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। हेल्थ को लेकर सतर्क रहें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर और सीनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह निवेश करने से बचें। अपनों के संग वाद-विवाद होने की आशंका है। काम इतना रहेगा कि आप अपने परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जैकपॉट की तरह साबित हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मनचाहा करियर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में तरक्की होगी। छात्रों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए अवसर की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको शिव जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लाला हो सकता है। इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है। इस सप्ताह खर्च बढ़ेंगे। मन खिन्न रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश में रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह भी अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और कारोबार में खूब बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आप नई-नई चीजों को सीखने का प्रयास करेंगे, जिससे आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। लंबी-छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रोज आपको सूर्य की उपासना करनी चाहिए और सूर्य को अर्घ्य दें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


