Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनीं 25 फरियादें, घरेलू हिंसा और लैंड फ्रॉड पर सख्त रुख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनीं 25 फरियादें, घरेलू हिंसा और लैंड फ्रॉड पर सख्त रुख

Mohan Chandra Joshi March 9, 2026
ख़बर शेयर करें -

‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत

महिला कल्याणकारी योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर करें मॉनिटरिंग, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के अंतर्गत आज उत्तराखंड में इस विशेष मुहिम की शुरुआत राजधानी से की गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देहरादून जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

राज्य महिला ​आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की एवं सदस्य विमला नैथानी की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में कुल 25 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा।

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता, संपत्ति विवाद और लैंड फ्रॉड जैसे कई गंभीर मामले सामने आए। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया, जबकि कुछ जटिल प्रकरणों को आगामी कार्रवाई हेतु प्रस्तावित करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

इस जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा के दो मामलों में महिला आयोग के अध्यक्ष द्वारा गंभीरता दिखाते हुए उन्हें सुलझाने का प्रयास किया गया तथा दोनों परिवारों को समझाते हुए से कुशलता के साथ रहने की सलाह दी गई तथा एक माह बाद उन्हें पुनः आयोग के सम्मुख उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

वही अपर सारथी विहार देहरादून से एक व्यक्ति द्वारा आयोग की अध्यक्ष से उनकी 93 वर्षीय माता की पेंशन निकालने के लिए बैंक कर्मचारियों को घर न आने की शिकायत की गई, उन्होंने कहा कि 93 वर्षीय बुजुर्ग अस्वस्थ माताजी को हर माह बैंक नहीं ला सकते हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व मे बैंक के कर्मचारी घर आया करते थे। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा बैंक मेनेजर से वार्ता कर वृद्धा की समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गए।

वही एक मामले में पीड़िता द्वारा बताया गया कि उनकी शादी को 7 साल हो गए हैं पति द्वारा उनकी तबीयत खराब होने पर तुरंत उनके मायके छोड़ दिया जाता है देखभाल नहीं की जाती है नहीं अच्छा खान-पान दिया जाता है, इस पर आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए पीड़िता के पति को ₹5000/- प्रति माह व्यक्तिगत खर्च के लिए देने के निर्देश दिए है।

जनसुनवाई के दौरान एक पीड़िता ने फरियाद लगाते हुए बताया कि उसके एक मुकदमे में उसकी आरोप पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई जबकि वह पिछले डेढ़ साल से उसके लिए परेशान घूम रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएचओ नेहरू कॉलोनी को तत्काल निर्देश दिए कि पीड़िता को उक्त मुकदमे के आरोप पत्र की प्रति अविलंब उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय में अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एक पीड़िता द्वारा पर फरियाद लगाते हुए बताया गया कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से लापता है जिसकी गुमशुद की दर्ज कराई गई है परंतु अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जिसके लिए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सीओ रीना राठौर को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढ कर सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए हैं।

इस जनसुनवाई का एक विशेष पहलू यह रहा कि महिलाओं के साथ-साथ पत्नी से प्रताड़ित कुछ पुरुषों ने भी आयोग के सामने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मदद की गुहार लगाई। अध्यक्ष ने इन मामलों को भी पूरी संवेदनशीलता से सुना और पारिवारिक सामंजस्य एवं उचित परामर्श के निर्देश दिए।
​अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि जो महिला दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं या पीड़िताएं अपनी पहुंच आयोग के मुख्यालय देहरादून तक नहीं बना सकती उनके लिए महिला आयोग द्वारा महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठी पीड़िता को भी समयबद्ध और सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, ग्राउंड स्तर पर उनकी मॉनिटरिंग की जाए ताकि पात्र महिलाओं को उनका वास्तविक लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

​अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आगामी जनसुनवाई कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि वे स्वयं प्रदेश के 5 जनपदों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई की कमान संभालेंगी, ​10 मार्च को जनपद पौड़ी गढ़वाल, 11 मार्च को जनपद हरिद्वार, ​12 मार्च को जनपद चंपावत, ​13 मार्च को जनपद उधम सिंह नगर सहित ​प्रदेश के अन्य जनपदों में आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

अध्यक्ष ने जोर दिया कि प्रशासन और पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

इस जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य विमला नैथानी, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान, उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी, उपजिलाधिकारी सदर हरी गिरी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, सहायक निदेशक / जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता स्वाति शर्मा एवं प्रियंका बिष्ट, पुलिस विभाग से पुलिस क्षेत्रअधिकारी रीना राठौर, महिला एवं बाल कल्याण विभाग से प्रोफेशन अधिकारी मीना बिष्ट एवं शिखा कंडवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, विधि अधिकारी दयाराम सिंह, सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

  • देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,750)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,367)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,167)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित