Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 08 सितंबर , भारी बारिश- वज्रपात का यलो अलर्ट इन जिलों में , रहें सतर्क
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (08.09.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मानसून सक्रियता बनी हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल ,पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिले में अच्छी बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार 8 सितंबर को प्रदेश के चार जिलों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है वहीं ,प्रदेश के अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 8 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में वर्षा के तीव्र दौर और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,अल्मोड़ा , चंपावत , हरिद्वार,उधम सिंह नगर और टिहरी जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है,इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है।
कल से मानसून की एक्टिविटी और तेज, सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 9 सितंबर से मानसून की एक्टिविटी और तेज होने की संभावना है जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज बारिश का दौर भी बना रह सकता है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


