Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Weather: बर्फ की सफेद चादर से ढके उत्तराखंड के पहाड़ , आज भी मौसम में बूंदाबांदी-हिमपात का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weather: बर्फ की सफेद चादर से ढके उत्तराखंड के पहाड़ , आज भी मौसम में बूंदाबांदी-हिमपात का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi January 24, 2026
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (24-01-2026): उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई , शुक्रवार बसंत पंचमी को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश के साथ जमकर बर्फबारी हुई। पहाड़ की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से चांदी की तरह चमक रही हैं। वहीं नैनीताल , मसूरी , धनोल्टी , हर्षिल , मुक्तेश्वर, मुनस्यारी , चकराता सहित तमाम पर्यटन स्थलों में सीजन की पहली बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा ज़ारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी देखते हुए आज प्रदेश के 10 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित है।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़

जनवरी अंतिम सप्ताह में इस सीजन की पहली व्यापक बर्फबारी से केदारनाथ धाम में एक फीट तक बर्फ जम गई है। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मध्यमेश्वर, त्रियुगीनारायण, मलारी-नीती घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हिमपात हुआ।
वहीं मसूरी, धनोल्टी, चकराता, हर्षिल, चोपता, लैंसडौन, मुनस्यारी, काणाताल, सुरकंडा देवी, नागटिब्बा, लाल टिब्बा, जार्ज एवरेस्ट समेत कई पर्यटन स्थल आधे से एक फीट तक बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
मसूरी में मालरोड से किंक्रेग तक बर्फ जमने से नजारा पूरी तरह बदल गया और पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ।
उधर, पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलास, ओम पर्वत के अलावा गुंजी, नाबी और मुनस्यारी नगर, अल्मोड़ा जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट चोटी के साथ ही द्रोणागिरि (दूनागिरि) पर्वतमाला के पांडवखोली, कुकुछीना (कौरवछीना) और रानीखेत के चौबटिया व समीपवर्ती स्याहीदेवी की चोटियों पर अच्छी बर्फबारी हुई।
बिनसर, जागेश्वर धाम, वृद्ध जागेश्वर, शीतलाखेत आदि में हिमपात देख लोगों के चेहरे खिल गए।
बागेश्वर में हिमालय की तलहटी में बसे खाती, विनायक, धुर, वाछम, बदियाकोट, झूनी, खलझूनी, समंडर, जातोली सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। नैनीताल में मुक्तेश्वर, रामगढ़, सूपी, धानाचूली क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी होने से इन स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

सरोवर नगरी नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात
नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए।बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए।

मसूरी ,धनौल्‍टी और चकराता में इन सर्दियों को पहला स्‍नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्‍थानीय व्‍यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन दोपहर बाद जोरदार बर्फबारी हुई। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और सुरकंडा में भी हिमपात हुआ।
अल्मोड़ा जिले की ऊंची चोटियों में भी हिमपात
हल्की बूंदाबादी के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आने के बाद दोपहर जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी पर हल्की बर्फ गिरनी शुरू हो गई। ठीक सामने द्रोणगिरि पर्वतमाला स्थित पांडवखोली व दूनागिरि में भी हिमपात होने लगा है। यहां सेब बागान को बड़ी राहत मिली है। इधर रानीखेत क्षेत्र में वर्षा शुरू होने के बाद पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शाम तक चौबटिया, कसारदेवी, शीतलाखेत, ऐड़ाद्यो की पहाडियों पर भी हिमपात के आसार बढ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार 24 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने की भी चेतावनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

डीजीआरई ने जारी किया अलर्ट , उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना
देहरादून।रक्षा भू- सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उच्च हिमालीय क्षेत्रों में बर्फबारी- हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की है। डीजीआरई के जारी पूर्वानुमान (शुक्रवार शाम पांच से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए) के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ को जिले डेंजर लेविल- तीन और बागेश्वर को लेविल-दो श्रेणी में रखा गया है
इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन एवं एवलांच की घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों व पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand Weather Update News Today

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Nowcast for Uttarakhand Forced Today Nowcast For Uttarakhand State Nowcast For Uttarakhand State Today Nowcast Uttarakhan Uttarakhad Monsoon Update Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

  • 7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,420)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,203)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद