Weather: उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में गिरेगा तापमान – बढ़ेगी ठंड , कहां होगी बारिश बर्फबारी
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand (08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क मौसम के बीच सुबह- शाम कंपकंपी छुटाने वाली ठंड हो रही है जबकि दिन में धूप खिलने से कुछ हद तक राहत का आलम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज और कल हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है जबकि इसके बाद प्रदेश में सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में 10 दिसंबर के बाद पाले का प्रकोप बढ़ने से तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 8 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।
वहीं 11 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं।
वहीं 12 ,13 और 14 दिसंबर को भी प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी के आसार है।
10 दिसंबर से गिरेगा तापमान ,ठंड में और बढ़ोतरी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में 8 और 9 दिसंबर को तापमान स्थिर रहने के बाद 10 दिसंबर से पाले का प्रकोप बढ़ने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी होगी। वहीं सप्ताह के दौरान मैदानी इलाकों और पहाड़ की घाटियों में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State Weekly Weather Forced Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


