Uttarakhand Weather : तात्कालिक मौसम , तीन जिलों में तीन घंटे झमाझम बरसात का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसस विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए जारी किया 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान
Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है राज्य के कई जनपदों में आंशिक बादल के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली। इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए तीन जिलों में तीन घंटे गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं अन्य जनपदों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
तीन जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बुधवार की शाम को तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के पौड़ी ,अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों में हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए 3 घंटे का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग टिहरी, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को पौड़ी,नैनीताल ,अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित कई पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में अभी भी आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं।
Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


