Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Weather Update: उत्तराखंड मौसम में कल से बढ़ेगी मानसूनी बारिश की रफ्तार, इन जिलों में हाई अलर्ट. एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weather Update: उत्तराखंड मौसम में कल से बढ़ेगी मानसूनी बारिश की रफ्तार, इन जिलों में हाई अलर्ट. एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi June 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather News: भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 22 जून से 26 जून 2025 तक राज्य के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। खासतौर पर देहरादून , चंपावत और नैनीताल में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

22 जून को टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के सभी जनपदों में गर्जना, आकाशीय बिजली, तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।

कल से बढ़ेगी मानसूनी बारिश की रफ्तार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 जून से लेकर 26 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
जिसको लेकर येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 जून को टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चम्पावत जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश जबकि अन्य जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
24 जून को राज्य के देहरादून और नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश वहीं रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ , टिहरी, हरिद्वार ,उधम सिंह नगर और चंपावत सहित अन्य जनपदों में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
25 और 26 जून को पूरे राज्य में तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने, बारिश के दौरान सुरक्षित रहने और संभावित झंझावात तथा भूस्खलन जैसी आपदाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ

नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आपदाओं की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में नैनीताल जिला प्रशासन ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को अलर्ट मोड पर रखते हुए 24×7 सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी दी कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित जानकारी जुटाना और तत्काल सहायता पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी

प्रशासन ने आपदा संभावित नदी किनारे क्षेत्रों में विशेष बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इन बिंदुओं पर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसून सीजन को देखते हुए 10 से अधिक भूस्खलन संभावित स्थानों पर जेसीबी मशीनें पहले ही तैनात कर दी हैं। इससे किसी भी सड़क मार्ग पर मलबा आने की स्थिति में रास्तों को जल्द से जल्द बहाल किया जा सकेगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि पर्यटकों की यात्रा सुरक्षित और बाधा रहित बनी रहे।

मानसून के दौरान सड़क मार्गों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए सभी ज़रूरी मशीनरी और कार्मिक पहले से तैनात कर दिए गए हैं। मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा ताकि यातायात पर असर न पड़े।

जनपद चम्पावत में भी 22 से 26 जून तक रहे सतर्क: जिलाधिकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जून 2025 को अपराह्न 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद चम्पावत में 22 जून से 26 जून 2025 तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

उक्त के दृष्टिगत, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत मनीष कुमार ने IRS प्रणाली में नामित समस्त अधिकारी High Alert पर रहने, NH, PWD CPT/LGT, PMGSY CPT/LGT तथा NPCC CPT/PIU को ठूलीगाड़ मोटर मार्ग या अन्य किसी मार्ग के बाधित होने की स्थिति में अत्यंत सतर्कता बरतते हुए तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करने, समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत रूप से उपस्थित रहने तथा किसी भी आपदा स्थिति की निगरानी करने, जनपद के समस्त थाने एवं पुलिस चौकियाँ आपदा संबंधी उपकरणों सहित High Alert पर रहने,

किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र पर निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल दी जा सकती है:

05965-230819 / 230703 (टोल फ्री 1077)

मोबाइल: 9917384226, 7895318895

अपर जिलाधिकारी / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Nowcast For Uttarakhand Forced Today and Tomorrow Nowcast For Uttarakhand Monsoon Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से खबर

Related Stories

लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,663)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली