Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में होली तक ऐसा रहेगा मौसम , देखें ताजा मौसम पूर्वानुमान

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज से बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह राज्य भर में बारिश के आसार नहीं के बराबर है यानी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।दिन में खिल रही चटख धूप गर्मी का अहसास करवा रही है लेकिन अब भी सुबह शाम पारा गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार छह से लेकर नौ मार्च यानी होली के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।
सुबह शाम खासी ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद तापमान में धीरे बढ़ोत्तरी होगी और एक सप्ताह के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में होली के बाद एकाएक गर्मी बढ़ने लगेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज छह मार्च से लेकर नौ मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान
रविवार पांच मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। छह से आठ मार्च तक को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। नौ मार्च से लेकर 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा। uttarakhand weather update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें