Weather Update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में बरसात संग हिमपात के आसार
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 24 से 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश संग हिमपात के साथ ही मैदानी इलाकों में आंशिक बादल व कोहरा छाए की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 22 दिसंबर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल के साथ बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने की संभावना है। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। 22 और 23 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विंटर बारिश नहीं होने से सूखी ठंड का प्रकोप
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न के चलते बीते साल से विंटर बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। जिस कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। बारिश न होने के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी नहीं हो रही है। 17 दिसंबर तक प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश हुई जबकि अब तक 8.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिलने से दिन के समय भले ही राहत मिल रही हो लेकिन सुबह और शाम के समय गलन वाली ठंड पड़ रही है।
ऊंचाई वाले क्षेत्र में पाला गिरने से वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। सूखी ठंड पड़ने की वजह विंटर बारिश का ना होना है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 21 दिसंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। 22 या 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। Uttarakhand Weather Update, Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


