Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम , देखें अपने जनपद का हाल
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज मौसम हल्की करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 30 दिसंबर शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद के साथ अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज भी कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने के साथ ही दिन में चटख धूप रहेगी। उन्होंने बताया अगले दो-तीन दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में मैदानी इलाके
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाके इन दोनों घने कोहरे की चपेट में है। जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं वहीं
घने कोहरे का असर वाहनों के साथ ही ट्रेन और हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। Uttarakhand Weather Update Today, Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट