Uttarakhand Weather: राज्य के इन पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी की संभावना , मैदान में ऐसा रहेगा मौसम

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है , पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। पांच मार्च को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है। इसके बाद छह और सात मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, आठ और नौ मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के करीब रह सकता है। uttarakhand weather update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें