Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम , एक क्लिक में पढ़े मौसम पूर्वानुमान

Dehradun , Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के लिए मैदानी इलाकों में यलो और पर्वतीय जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पर्वतीय इलाकों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।
इसके बाद 22 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज के लिए अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम में परिवर्तन के चलते सर्दी और फ्लू का यलो अलर्ट है। वहीं, पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री तक अधिक पहुंचने की संभावना के मद्देनजर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ने की भी संभावना है। uttarakhand weather today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें