Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसार

Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली वाली ठंड पड़ रही है। राज्य में करीब पिछले दो महीने से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे के लिए हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रात से उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है
राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी , चमोली ,पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वही 30 दिसंबर को राज्य के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। वहीं तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं।
तापमान
बुधवार 29 दिसंबर की सुबह देहरादून का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को तापमान में बदलाव होगा और अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री हो सकता है। 30 और 31 दिसंबर अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। इसके बाद एक जनवरी से लेकर चार जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रह सकता है। 31 जनवरी को देहरादून में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
uttarakhand weather alert

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें