Uttarakhand Weather: प्रदेश में घने कोहरे को लेकर अलर्ट , बारिश- बर्फबारी व शीतलहर की भी देखें अपडेट

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में 30 दिसंबर से मौसम करवट लेगा। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीतलहर के चलते अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि नैनीताल व देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा वहीं शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी और बर्फबारी होने के आसार हैं। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ नव वर्ष की शुरुआत हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बूंदाबांदी संग बर्फबारी के आसार हैं। कोहरे और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से अगले कुछ दिन शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। Uttarakhand Weather Update, Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें