Uttarakhand Weather: पल- पल बदल रहा मौसम , पहाड़ में बारिश और मैदान में तापमान बढ़ोत्तरी का अलर्ट
Dehradun Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल -पल बदल रहा है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही सुबह -शाम सर्दी का अहसास बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों और घाटी में तापमान बढ़ोत्तरी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 फरवरी को पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 और 23 फरवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
दो दिन का यलो अलर्ट ,इन जनपदों में बढ़ेगा तापमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों के कुछ स्थानों पर दो से तीन दिन तक तापमान में दिनचर परिवर्तन 18 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में 19 और 20 फरवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। ऐसे में सर्दी और फ्लू के आसार ज्यादा होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह इस अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना है। साथ ही प्रमुख नदियों का जल प्रवाह बढ़ने, मिट्टी में नमी की कमी के चलते फसल सूखने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


