उत्तरकाशी – टिकोची गांव में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, SDRF राहत और बचाव अभियान में जुटी Video
जनपद उत्तरकाशी, आराकोट क्षेत्रान्तर्गत टिकोची गांव में अतिवृष्टि से आया मलबा, SDRF टीम मौके पर कर रही राहत एवं बचाव कार्य।
Uttarkashi News: उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जल भराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा है। आपदा की इन विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज उत्तरकाशी जिले के आराकोट के पास टिकोची गांव में अतिवृष्टि से अत्यधिक मलबा आ गया है जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है व कुछ लोग फंसे हुए है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है।
घटनाक्रम के मुताबिक आज 14 अगस्त 2023 को थाना मोरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि आराकोट के पास टिकोची गांव में अतिवृष्टि से अत्यधिक मलबा आ गया है जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है व कुछ लोग फंसे हुए है।
उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार त्यूणी व मोरी से SDRF टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
आराकोट से आगे टिकोची जाते हुए मोल्ड़ी गांव में मलबा आने से रोड़ ब्लॉक होने पर SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्गों से होते हुए पैदल लगभग 9 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई गयी।
SDRF रेस्क्यू टीम कमांडर द्वारा सेटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि मलबे से लगभग 8-10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तथा एक महिला लापता है जिसकी सर्चिंग SDRF टीम द्वारा की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव