Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi Cloudburst: धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Cloudburst: धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य

Mohan Chandra Joshi August 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

घटनास्थल के लिए भेजे गए विक्टिम लोकेशन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा

Uttarkashi cloudburst rescue Update:उत्‍तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी स्थित धराली में बादल फटने का बाद हुई तबाही का दायरा बढता जा रहा है। हालांकि सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटेे हैं, लेकिन हालात को देखते हुए सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से 02 एमआई हेलीकॉप्टर तथा 01 चिनूक हेलीकॉप्टर के लिए वायु सेना को अनुरोध पत्र भेज दिया है। यूकाडा के 02 हेलीकॉप्टर भी राहत और बचाव कार्यों के लिए भेजे जाने हेतु तैयार हैं। मौसम अनुकूल होने पर वायु सहायता पहुंचाई जाएगी। सड़कों को खोलने के लिए सभी आवश्यक संसाधन भेजे गए हैं। जहां-जहां भी सड़क मार्ग बाधित हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोलने के निर्देश राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से दिए गए हैं।

बादल फटने से उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी, थाना हर्षिल के अंतर्गत खीर गाढ़ में अपराह्न लगभग 1.50 बजे अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सेना तथा स्थानीय प्रशासन/पुलिस व अन्य बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से घटनास्थल 75 किलोमीटर दूर है। निकटतम चिकित्सालय 05 किमी, जिला चिकित्सालय 88 किमी तथा एम्स देहरादून 246 किमी दूर है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में भी बेड आरक्षित कर दिये गये हैं एवं पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस को क्रियाशील किया गया है। खतरे को देखते हुए स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी मुख्य सचिव आरके सुधांशु ने प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है। श्री आरके सुधांशु ने बताया कि केंद्र सरकार ने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव मद्द का आश्वासन दिया है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगणों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादू, एसईओसी को घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ;डीईओसी तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित राहत और बचाव कार्य संचालित किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मुख्य सचिव श्री आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, एडीजी श्री एपी अंशुमान तथा आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, आईजी एसडीआरएफ श्री अरुण मोहन जोशी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। सभी अधिकारीगण वर्तमान में एसईओसी में उपस्थित हैं और लगातार राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
अधिकारीगणों ने धराली के आसपास अस्पतालों, हेलीपैड, राहत शिविरों तथा आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की जानकारी लेते हुए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त राहत और बचाव दलों को रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली। बीआरओ तथा लोक निर्माण विभाग को जल्द मार्गों को खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
हर्षिल पीएचसी, भटवाड़ी पीएचसी, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल में भी अतिरिक्त बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ के 50 जवान दिल्ली से भेजे गए हैं। 15 जवान देहरादून से रवाना किए गए हैं। एसडीआरएफ के 30 जवान गंगोत्री से रवान किए गए हैं, जबकि 45 जवान देहरादून से भेजे गए हैं। आईटीबीपी के 30 जवानों को राहत और बचाव कार्यों के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

मार्ग बाधित होने तथा मौसम खराब होने के कारण राहत और बचाव दलों को घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्गों को खोलने की कार्यवाही गतिमान है। मौसम के अनुकूल होते ही, राहत और बचाव दल हवाई तथा सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ ने घटनास्थल के लिए विक्टिम लोकेशन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, आरआर शॉ, डायमंड चेन शॉ, कर्बाइड टिप्ड चेन शॉ, चिपिंग हैमर, ड्रोन, पैलिकन लाइट, ड्रैगन लाइट, मेडिकल संसाधन रवाना कर दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जिलाधिकारी तथा एसएसपी के साथ लगातार सम्पर्क बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarkashi News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का अलर्ट Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
रुड़की में चार बाइकों की भिड़ंत का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों की पदयात्रा बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का अलर्ट Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय

  • रुड़की में चार बाइकों की भिड़ंत का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

  • गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,211)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (977)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (710)
  • देहरादून (11,102)
  • नैनीताल (6,475)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,155)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,154)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (920)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल Haridwar Accident: चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 6 घायल Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार