उत्तरकाशी बस हादसा: सीएम धामी और सीएम शिवराज पहुंचे डामटा ,घटनास्थल का ले रहे जायजा – देखें वीडियो


देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डामटा पहुंचकर बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया इस अवसर पर वहां मौजूद तमाम परिजनों से मिले शिवराज सिंह चौहान।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात ही देहरादून पहुंच गए थे। उन्होंने मैक्स अस्पताल में भर्ती डामटा सड़क दुर्घटना में चारों लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजन को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में रविवार शाम हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। धामी ने कहा कि बस के ड्राइवर ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने की वजह से वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया था। लेकिन, फिर भी सरकार ने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
धामी ने बताया कि मृतकों के पार्थिक शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पंजीकरण के बिना किसी भी तीर्थ यात्री को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
- मृतकों के शव किए जाएंगे एयरलिफ्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव आज सुबह 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है, इसलिए हमने शवों को को मध्यप्रदेश लाने के लिए एयरफोर्स के विमान मांगे हैं। दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे। इसके बाद शवों को खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना गांवों में पहुंचाया जाएगा।
- हादसे में 26 की मौत 4 घायल
उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
चार घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें बस का ड्राइवर भी शामिल है। बस मे चालक परिचालक के अलावा मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे।
हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। बता दें कि उत्तरकाशी के रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी सड़क काफी चौड़ी थी। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।
- उपरोक्त घटना में घायलों व मृतकों का विवरण निम्नवत है-
- घायल:-
उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
हीरा सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
मृतक:-
1.अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
मेनका कटेहा पत्नी श्री लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।
शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश।
जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।
जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।
दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें