Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों संग जन समस्याओं का किया त्वरित समाधान
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों संग जन समस्याओं का किया त्वरित समाधान

Mohan Chandra Joshi February 25, 2026
ख़बर शेयर करें -

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बक्शीर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

शिविर के माध्यम से ग्रामीण हुए लाभान्वित, 92 में से 40 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण

Rudraprayag News- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 25 फरवरी, 2026 को तहसील बसुकेदार के पूर्वी बांगर क्षेत्र के देवलाणी मैदान बक्शीर में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्राथमिक विद्यालय भुनालगाँव के विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों का सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर स्वागत किया गया। वही पूर्वी बांगर निर्माण समिति अध्यक्ष शिव लाल आर्य द्वारा सम्पूर्ण बांगर क्षेत्र की ओर से विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी तथा जिलाधिकारी को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान पिछले वर्ष अगस्त में आई आपदा के दौरान जिन लोगों के वाहनों की क्षति हुई थी उनको आज मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता धनराशि के चेक भी विधायक एवं जिलाधिकारी के माध्यम से वितरित किए गए।

शिविर में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति जनसमूह को नशामुक्त एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास

शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायतीराज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया।

शिविर के माध्यम से अनेक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं सहित अनेक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने मंच के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया।

जनसुनवाई में सामने आई स्थानीय समस्याएं

शिविर के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कुल 92 समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 40 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने बक्शीर भंडार स्थित मंदिर के नीचे क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुनालगांव के भवन की मरम्मत, विद्यालय में किचन निर्माण तथा रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई आपदा के बाद से देहरादून–छेनागाड़ बस सेवा बंद है, जिसे अब तक पुनः प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु इस बस सेवा को शीघ्र शुरू करने की मांग की। साथ ही छेनागाड–बधाणीताल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की भी मांग रखी गई।

दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण सस्ता गल्ला दुकान की अधिक दूरी से होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए ग्रामीणों ने इसी क्षेत्र में नया राशन वितरण केंद्र खोलने का अनुरोध किया। जौला से उछोला तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। आपदा से प्रभावित छेनागढ़–उछोला एवं उछोला–मत्थागांव मोटर मार्ग सहित अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र मरम्मत, छेनागढ़ में यात्री टीन शेड निर्माण तथा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने की मांग भी की गई। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जियो टेलीकॉम के अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र नेटवर्क बहाली के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ड्यूली क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए वहां स्थित बुग्यालों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह भी ग्रामीणों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

जिलाधिकारी का संबोधन

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभागों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज जनपद के दूरस्थ क्षेत्र पूर्वी बांगर के बक्शीर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है, साथ ही अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आई आपदा के कारण ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है तथा कई परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपदा से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण हेतु विभिन्न प्रस्ताव एवं एस्टीमेट शासन को प्रेषित किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र स्वीकृति मिलने के उपरांत पुनर्निर्माण कार्य में अधिक गति से कार्य कराया जाएगा, जिससे प्रभावित ग्रामीणों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया तथा टेलिकॉम कंपनियों से वार्ता कर यहां अपने नेटवर्क स्थापित करने के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

विधायक भरत चौधरी का संबोधन

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए यहां विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहाँ आई आपदा के कारण विभिन्न सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत त्वरित गति से सड़कों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि छेनागाड़ बधाणीताल मोटर मार्ग निर्माण हेतु कार्यवाही गतिमान है, इसके साथ ही उन्होंने देवलाणी मैदान को सीएम घोषणा में सम्मिलित करवा कर यहां पर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया, तथा क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को भी सुचारु करने हेतु कार्यवाही के आश्वासन दिया गया उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग बहुत जागरूक हैं यह दिखाता है कि यहां अधिक से अधिक ग्रामीणों द्वारा शिविर में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल, ग्राम प्रधान बक्शीर गीता देवी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, तहसीलदार प्रणव पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर

Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

  • हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • महानगर

    Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (617)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,728)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,425)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (659)
  • देहरादून (10,846)
  • नैनीताल (6,373)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (892)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर