Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: विश्व दिव्यांग दिवस , सीएम धामी ने दिव्यांगो के लिए की यह बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विश्व दिव्यांग दिवस , सीएम धामी ने दिव्यांगो के लिए की यह बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi December 3, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने दक्ष दिव्यांगजनों को प्रदान किए राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार

दिव्यांगजनों को सभी जिलों में स्पेशल कैंप के माध्यम से निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाने तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की

दिव्यांगजनों ने अपनी शारीरिक परिस्थिति को एक चुनौती के रूप में लेकर न केवल अपने सपनों को साकार किया है बल्कि समाज को प्रेरित करने का भी कार्य किया है-मुख्यमंत्री

राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक स्तर पर सुविधाओं को बढ़ाने का कर रही है कार्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजनों व उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें 25 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 32 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 30 स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजन एंव 2 दिव्यांगजनों के सेवायोजक सम्मिलित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी विश्व दिव्यांग दिवस तक सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी जिलों में स्पेशल कैंप लगाकर निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाने एंव दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कृत होने वाले सभी उत्कृष्ट एवं दक्ष दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का ये माहौल हम सभी के लिए किसी भी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम आज प्रदेश के उन दिव्यांग नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास, धैर्य और साहस से न केवल अपना जीवन बदला है बल्कि दिव्यांगों के प्रति समाज की सोच और दृष्टिकोण को भी बदलने का काम किया है। सभी दिव्यांगजनों ने अपनी शारीरिक परिस्थिति को एक चुनौती के रूप में लेकर न केवल अपने सपनों को साकार किया है, बल्कि समाज को प्रेरित करने का कार्य भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

दिव्यांगजनों के साहस व समर्पण की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों से लेकर खेल के मैदान तक प्रत्येक जगह हमारे दिव्यांग भाई-बहन अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं। यही नहीं सभी ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर इस कविता की ये पंक्ति सार्थक की है कि…… ‘‘लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016’ को लागू किया, जिसमें दिव्यांगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 किया गया। आज इस ऐतिहासिक परिवर्तन से दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक स्तर पर सुविधाओं को बढ़ाने का काम कर रही है। आज जब भी हम कोई अस्पताल, बस अड्डा जैसी सार्वजनिक इमारत बनाते हैं तो उसमें इसका विशेष ध्यान रखा जाता है कि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों को आने जाने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को अलग-अलग कैटेगरी में विभिन्न प्रकार की पांच पेंशने दी जा रही है, जिनके माध्यम से प्रदेश के करीब एक लाख दिव्यांगजन लाभांवित हो रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन तथा जन्म से दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को 18 वर्ष तक प्रतिमाह 700 रुपए का भरण-पोषण अनुदान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य करने के दौरान दुर्घटनावश दिव्यांग हो जाने पर 1200 रूपए प्रतिमाह की पेंशन दी जा रही है। 21 वर्ष की आयु होने के बावजूद 4 फीट से कम लंबाई वाले व्यक्तियों को भी 1200 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजन से विवाह करने पर 25 हजार रूपए की धनराशि दिव्यांग दम्पत्ति को प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जा रही है। यही नहीं कक्षा एक से कक्षा आठ तक के दिव्यांग बच्चों अथवा दिव्यांग अभिभावको के बच्चों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या उपकरण खरीदने के लिए 7 हजार रूपए की धनराशि भी एकमुश्त प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक लाभ देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु जनपद टिहरी, नैनीताल व पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें दिव्यांगजनों को निःशुल्क प्रिंटिंग प्रेस, सिलाई कटाई आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यागों को बहुआयामी सेवायें प्रदान किये जाने हेतु प्रत्येक जनपद में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों की भी स्थापना की गयी है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत राज्य में ‘‘दिव्यांग सलाहकार बोर्ड’’ का गठन भी किया गया है। दिव्यांगजनों के अधिकारों के संरक्षण और संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राज्य में न्यायालय आयुक्त की स्थापना की गयी है, साथ ही प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु ऑनलाईन सुनवाई की सुविधा भी प्रारम्भ की गयी है। राज्य में मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं हेतु देहरादून में एक विशेष ‘‘नारी निकेतन’’ संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार हरबर्टपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं को सबल बनाये जाने हेतु ‘‘हाफ वे होम’’ संचालित किया जा रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा देहरादून में ‘मानसिक स्वास्थ्य संस्थान’ संचालित किया जा रहा है वहीं ऊधमसिंहनगर में ‘विशेष मानसिक पुनर्वास गृह’ का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव समाज कल्याण नीरज खैरवाल, निदेशक एवं आयुक्त दिव्यांगजन प्रकाश चंद्र, अपर सचिव गौरव कुमार सहित बडी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार गैंगरेप मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट भवन की फाइल फोटो। Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हल्द्वानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार गैंगरेप मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

  • नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट भवन की फाइल फोटो। Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

  • हल्द्वानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं

  • काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

  • हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,783)
  • उधमसिंह नगर (1,299)
  • क्राइम (3,437)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (668)
  • देहरादून (10,870)
  • नैनीताल (6,387)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (897)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार