Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • SDRF की मदों में रिकवरी व पुनर्निर्माण दरों का पुनर्निधारण, लाभान्वित होगा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SDRF की मदों में रिकवरी व पुनर्निर्माण दरों का पुनर्निधारण, लाभान्वित होगा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 17, 2024
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी द्वारा केंद्र में की गई प्रभावी पैरवी के सकारात्मक परिणाम आए सामने

आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा के साथ ही जनसामान्य की परेशानियो को किया जा सकेगा दूर

राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का प्रकट किया आभार

देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की दरों का पुनर्निर्धारण किए जाने पर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से प्रभावी पैरवी की गई जिसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम सामने हैं।
दरअसल, पूर्व में एसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के लिए मानक तय नहीं थे और दरें भी काफी कम थी। इसके चलते आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत में व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इन व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कई बार गृह मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र प्रेषित करते हुए अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिलकर एस०डी०आर०एफ० के मानक की धनराशि बढ़ाये जाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया। उनके द्वारा इस बारे में उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए धनराशि बढ़ाये जाने के लिए प्रभावी पैरवी की गयी, जिसके फलस्वरूप भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा अब रिकवरी और पुनर्निर्माण के सम्बन्ध में 14.08.2024 को विस्तृत नवीन दिशा-निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं और विभिन्न कार्यों के लिए लागू मानकों में वृद्धि कर दी गयी है। ऐसा करने से उत्तराखण्ड जैसे आपदा से प्रभावित राज्य को अत्यधिक लाभ होगा तथा आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा होगी और जन सामान्य की परेशानियो को दूर किया जाना सभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

मुख्य संशोधन

*पूर्व में मैदानी इलाकों में पक्के घरों के लिये निर्धारित मानक रू0 1.20 लाख प्रति घर के स्थान पर अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रू० 90 हजार प्रति घर तथा 70 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर रू0 1.80 लाख कर दिया गया है तथा पहाडी क्षेत्रों पूर्व निर्धारित मानक 1.30 लाख प्रति घर के स्थान पर अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रु० 1.00 लाख प्रति घर तथा 70 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर रू0 2.00 लाख प्रति घर कर दिया गया है।

प्राथमिक स्कूलों के लिए पूर्व में निर्धारित मानक प्रति विद्यालय रुपये 2 लाख की सीमा के अध्यधीन रहते हुए वास्तविक व्यय के अनुसार परिवर्तित करते हुए प्राथमिक स्कूलों के लिये 30 से 70 प्रशित की क्षति होने पर रु0 7.50 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रु० 15.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले

-माध्यमिक / वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नाम से पूर्व में मानक निर्धारित नहीं थे, किन्तु अब माध्यमिक / वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रू0 12.50 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 25.00 लाख 30अनुमन्य किया गया है।

*प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये पूर्व में रू0 2.50 लाख प्रति यूनिट की अधिकतम सीमा के अध्यधीन वास्तविक व्यय के अनुसार अनुमन्य था, जिसको अब वृद्धि कर उपकेन्द्र मैदानी क्षेत्र के लिये 30 से 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 9.20 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 18.40 लाख अनुमन्य किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र के लिये यह राशि क्रमशः रू0 7.91 लाख तथा रू0 15.81 लाख अनुमन्य किया गया है।

*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये मैदानी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की क्षति तक रू० 20.99 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर 41.97 लाख अनुमन्य है।

*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर्वतीय क्षेत्रों के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 24.72 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक रू0 49.45 लाख अनुमन्य है।

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैदानी क्षेत्र के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू०79.06 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 158.12 लाख अनुमन्य किया गया है।

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर्वतीय क्षेत्र के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू० 92.86 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 185.72 लाख
अनुमन्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

*पुल प्रति संख्या में 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 1750.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 3500.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

*तटबन्ध प्रति कि०मी० के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 50.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 100.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

*सामुदायिक भवन के लिये निर्धारित मानकों में भी वृद्धि की गयी है।

*सड़क एवं परिवहन खण्ड में ईकाई प्रति कि०मी० के लिये प्रमुख जिला सड़के के लिये मैदानी क्षेत्र में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू0 32.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 64.00 अनुमन्य किया गया है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू0 93.75 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 187.75 लाख अनुमन्य है।

*अन्य जिला सड़कों के लिये भी मैदानी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू० 26.75 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 54.50 लाख अनुमन्य किया गया है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 70 प्रतिशत की सीमा तक 80 लाख तथा पहाड़ी सड़कों के लिए 159.88 लाख अनुमन्य किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand SDRF की मदों में रिकवरी व पुनर्निर्माण दरों का पुनर्निधारण Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लाभान्वित होगा उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान का प्रतीकात्मक दृश्य Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
उत्तराखंड विजिलेंस की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
रुद्रपुर पुलिस में फेरबदल का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
बनभूलपुरा में करंट से पिता-पुत्री की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: करंट हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: करंट हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

  • पौड़ी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान का प्रतीकात्मक दृश्य Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • उत्तराखंड विजिलेंस की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान

  • रुद्रपुर पुलिस में फेरबदल का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,166)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,472)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (448)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (705)
  • देहरादून (11,080)
  • नैनीताल (6,465)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (312)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,148)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (917)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई Uttarakhand News: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather News: अगले 24 घंटे मानसून तेज, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; ताजा पूर्वानुमान Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले Udham Singh Nagar News: SSP का बड़ा फेरबदल, छह दरोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले