उत्तराखंड मौसम – छाए रहेंगे आंशिक बादल , इन जिलों में आज बरसात के साथ हिमपात के आसार
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई जिसके चलते न्यूनतम तापमान माइनस सात तक पहुंच गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 09 नवंबर को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, बागेश्वर , पिथौरागढ़ , चमोली , रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में आंशिक बादल के साथ हल्की बरसात की संभावना है वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है वहीं शेष जनपदों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार, 09 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ देहरादून के पहाड़ी इलाकों, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी ,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है। मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। Uttarakhand Weather Update
केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
केदारनाथ धाम में बुधवार देर शाम करीब एक घंटे तक तेज बर्फबारी हुई। वहीं, शीतलहर चलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में अधिकतम पारा माइनस चार व न्यूनतम पारा माइनस सात तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तीर्थ यात्रियों को गर्म कपड़े साथ में लाने की सलाह दी है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


