उत्तराखंड: यहां शादी के मंडप से दूल्हे को ले उड़ी प्रेमिका, पढ़िए फिर क्या हुआ
दूल्हे की हुई होने वाली भाभी से शादी
हरिद्वार । शादी के मंडप से दुल्हन के फरार होने की खबरें तो आपने सुनी होंगी ,प्रेमी द्वारा शादी के मंडप से दुल्हन को भगा ले जाने की घटनाएं भी आए दिन सुनने में आती है, लेकिन हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया था। शादी की रस्में शुरू ही होने वाली थीं कि अचानक दूल्हा कहीं नजर नहीं आया। उसे सभी संभावित जगह खोजा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं, अलबत्ता पता चला कि उसकी प्रेमिका भी उसकी शादी के मंडप में आ गई थी, और वह उसे भगा ले गई। इस पर बारात के बिन दुल्हन वापस जाने व दुल्हन के बारात आने के बावजूद बिन ब्याहे रह जाने की अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन यानी उसकी होने वाली भाभी से शादी करा दी गई।
बताया गया है कि पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात बहुत ही धूमधाम के साथ पहुंची थी। दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने बारातियों का शानदार स्वागत भी किया। मंडप पर शादी की रस्म के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो दूल्हा कहीं भी नजर नहीं आया। अचानक दूल्हे के गायब होने से वर-वधु पक्षों में हड़कंप मच गया, साथ ही दुल्हन के परिजनों को मामला समझ ही नहीं आ पाया था आखिर यह क्या हुआ। जब सभी दूल्हे को ढूंढकर थक-हार गए तो गांव के बड़े-बुजुर्गों और वर-वधू पक्षों द्वारा आपसी सहमति से निर्णय लिया गया, कि दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बनाकर शादी की रस्म पूरी की जाए। इसके बाद अपनी होने वाली भाभी से देवर द्वारा शादी की रस्में पूरी करवाई गई। हालांकि संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई भी सूचना नहीं मिली है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


