उत्तराखंड वीकेंड मौसम पूर्वानुमान—बारिश-बर्फबारी के बीच ठंड की वापसी, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार वीकेंड पर मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और छांव के बीच मौसम सामान्यतः शुष्क बना रह सकता है। बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं।
हिमस्खलन का खतरा बढ़ा
इसी बीच, डीजीआरई (DGRE) ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा जताया है। खासतौर पर 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को अधिक संवेदनशील माना गया है, जहां खतरे का स्तर लेवल-3 (असुरक्षित श्रेणी) रखा गया है। इस स्तर पर मध्यम आकार के हिमस्खलन की आशंका रहती है, जो घाटियों तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में इन इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भी हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
तापमान में गिरावट, मार्च में लौटी ठंड
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मार्च में एक बार फिर ठंड लौट आई है। टिहरी में तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जबकि देहरादून में पारा सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम 22.0 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम 6.9 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वीकेंड का दिनवार पूर्वानुमान
22 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 23 मार्च को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। 24 मार्च को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है, जबकि राज्य
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


