उत्तराखंड – मौसम की आई बड़ी अपडेट , इस दिन बरसेंगे बादल और ठंड का होगा आगाज

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने के साथ ही प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पहाड़ से मैदान तक में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है 15 अक्टूबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में जबकि 16 अक्टूबर को पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम वर्षा की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अक्टूबर को उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,टिहरी ,देहरादून , पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।
16 अक्टूबर को गरज चमक के साथ बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। टिहरी ,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं नैनीताल ,उधम सिंह नगर, हरिद्वार , अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Uttarakhand Weather Update

तापमान में गिरावट दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही तापमान में गिरावट आने का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में एक डिग्री गिरा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। टिहरी जिले का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जबकि, रात के समय न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। Uttarakhand Weather Update , Nowcast For Uttarakhand State, उत्तराखंड मौसम अपडेट
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें