Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट, गिरा तापमान.. देखें IMD पूर्वानुमान
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today 15 नवंबर 2024- उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच बदलाव जारी है, पर्वतीय जनपदों में पाला और मैदानी इलाकों में धुंध के साथ अब कोहरा छाने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम अगले 24 घंटे घना कोहरा छाया रहेगा जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में आज मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार 15 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून , नैनीताल सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा ,वहीं पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया मैदानी क्षेत्रों में धुंध के बाद अब कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है ,जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


