Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
कैंची धाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हजारों श्रद्धालु।

कैंची धाम स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

ख़बर शेयर करें -

भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मेला, प्रशासन की व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना; कुमाऊं आयुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान

नैनीताल,15 जून 2026: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से पहुंचे 1,19,228 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन बाबा के जयकारों और भजनों से धाम परिसर गूंजता रहा। प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि श्रद्धालुओं ने दर्शन, यातायात, स्वास्थ्य और शटल सेवाओं की खुलकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार रात 8 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन दर्शनार्थियों का सिलसिला लगातार जारी रहा।
इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कमान संभाली। दोनों अधिकारी सुबह से ही क्षेत्र में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं से लगातार संवाद कर फीडबैक लेते रहे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष शटल सेवाएं संचालित की गई थीं। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से शटल वाहनों की व्यवस्था की गई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुमाऊं आयुक्त, आईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।
वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से सुरक्षित और सुगमता से कैंची धाम पहुंचाया गया।
प्रशासन के अनुसार स्थापना दिवस मेले के बाद भी अगले दो-तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बने रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को यथावत बनाए रखा गया है।
मेले के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने भीमताल, भवाली और विभिन्न पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूरे दिन व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा और श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में सहयोग किया।
सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के, एसपी पिथौरागढ़ अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी शौरभ असवाल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्थापना दिवस पर पूरा कैंची धाम क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #119228Devotees #KainchiDham #KainchiDhamMela #KainchiDhamMela2026 #Nainital #NainitalNews #NeemKaroliBaba #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandSpirituality

Related Stories

प्रतीकात्मक तस्वीर: कैल नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत के बाद क्षेत्र में शोक। कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
देहरादून स्थित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम में कर्मचारी कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्रा की निगरानी करते हुए। चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
सीएम धामी विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए और कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह। पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
सीएम धामी खेत में टिलर चलाते हुए। खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रतीकात्मक तस्वीर: कैल नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत के बाद क्षेत्र में शोक। कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

  • अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा

  • कैंची धाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हजारों श्रद्धालु। कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

  • देहरादून स्थित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम में कर्मचारी कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्रा की निगरानी करते हुए। चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

  • सीएम धामी विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए और कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह। पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (114)
  • उत्तराखंड (24,447)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,397)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (630)
  • देहरादून (10,701)
  • नैनीताल (6,302)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,028)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात