Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। 8 अगस्त को चार जिलों में भारी बारिश की संभावना के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का अनुमान है। 9 से 11 अगस्त के बीच भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान

उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

9 से 11 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का दौर, पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली का अलर्ट

देहरादून, 8 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आने से फिलहाल राहत मिली है। इस अवधि में देहरादून, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक सौंग में 40 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चमोली में 18 मिमी, पौड़ी में 10 मिमी, सोनप्रयाग में 9 मिमी, घाट में 7 मिमी और धारचूला में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 11 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 11 अगस्त तक विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम: चार जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 अगस्त, शनिवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस अलावा अन्य सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
9 अगस्त से फिर बढ़ेगी मानसून की रफ्तार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 अगस्त से मानसून की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है। इस दिन देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
10 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका बनी रहेगी। मैदानी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
11 अगस्त को भी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। मौसम की गतिविधियों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनावश्यक यात्रा से बचने, पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMDUpdate #MonsoonAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #WeatherForecast #YellowAlert

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
अयोध्या में प्रस्तावित उत्तराखंड अतिथि गृह और रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

  • चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

  • अयोध्या में प्रस्तावित उत्तराखंड अतिथि गृह और रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,499)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,241)
  • नैनीताल (6,536)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें